Nissan Magnite safety: जैपनीज कार मेकर निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी को अब सेफ्टी सर्टिफिकेट भी मिल गया है। एसयूवी को GNCAP ने टेस्ट किया है। टेस्ट के बाद इस एसयूवी को क्या सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Nissan Magnite Crash Test
निसान की मैग्नाइट एसयूवी का GNCAP ने Crash Test किया है। टेस्ट में एसयूवी को सेफ्टी के लिए पूरे 5 स्टार मिले हैं। यह रेटिंग एसयूवी को एडल्ट्स के लिए मिली है। बच्चों के लिए इस एसयूवी को 3 स्टार रेटिंग मिली है।
क्या मिला स्कोर?
निसान मैग्नाइट एसयूवी को एडल्ट्स की सेफ्टी के लिए 34 में से 32.31 की रेटिंग मिली है। बच्चों के लिए इस एसयूवी को 49 में से 33.64 की रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें- SUV popularity India: लोगों को क्यों भा रही है SUV, Hatchback-Sedan की गिरती पॉपुलैरिटी का राज़
कौन से हैं Safety Features?
एसयूवी में सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग्स, ईएससी, सीट बेल्ट प्री-टेंशनर, सीट बेल्ट रिमाइंडर को दिया जा रहा है।
Made In India है Nissan Magnite
निसान की इस एसयूवी को इंडिया में ही बनाया गया है और GNCAP ने Crash Test किया है। जिस वजह से इस एसयूवी को इंडिया के अलावा साउथ अफ्रीका में भी वैलिड माना जाएगा। इंडिया में इस एसयूवी को बनाकर निसान कई देशों में एक्सपोर्ट कर रही है।
पहले मिले थे 2 स्टार
इससे पहले भी GNCAP ने Nissan Magnite की Crash Testing की थी। तब इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए सिर्फ 2 स्टार मिले थे। उसके बाद इस एसयूवी में कई सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया गया, जिस वजह से इसकी सेफ्टी बढ़ी (safest compact SUV) और अब 5 स्टार रेटिंग (GNCAP 5 star rating) मिली है।
क्या है प्राइज?
Nissan Magnite को इंडियन मार्केट में 6.14 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की प्राइज 9.27 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Thar 3 Door Facelift: लॉन्च डेट और अपडेट्स का खुलासा, तैयार रहें SUV लवर्स!
2020 में हुई थी लॉन्च
इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को 2020 में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स को इंडियन मार्केट में बेचा गया है। 2020 में लॉन्च के बाद 2024 अक्टूबर में इसे अपडेट करके फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ें
लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?













About Auto Tech Biz
Auto Tech Biz brings you authentic automobile, technology and business news in India, from new launches and reviews to everyday updates and expert insights.