Diwali 2025: घर पर कर रहे हैं लाइटिंग तो गलती से भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है हादसा

दिवाली पर लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Photo:- Freepik
दिवाली पर लाइटिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? Photo:- Freepik

Diwali Lighting Safety Tips In Hindi: इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। दीपों के इस पर्व का अपना खास महत्व है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और दीये जलाते हैं। साथ ही इस दिन पटाखे भी फोड़े जाते हैं।

लोग अपने-अपने घरों, मंदिरों में और दफ्तरों आदि में लड़ियां लगाते हैं यानी लाइटिंग करते हैं क्योंकि दिवाली रौशनी का भी पर्व है। इसलिए अगर आप लाइटिंग कर रहे हैं तो आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना हादसा भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- Apple: iPhone 17 Pro Max के इस लुक पर दिल हार बैठेंगे आप, देखें कुछ खास फोटोज

ये 4 बातें रखें ध्यान और न करें ये गलतियां

सबसे पहले

जब भी लाइटिंग करें तो ये सुनिश्चित करें कि आपके हाथ या पांव गीले न हो। गीले होने से आपको करंट लग सकता है। इसलिए ऐसा न करें। हमेशा ध्यान से ही लाइटिंग करें

फिर ये बात ध्यान रखें

इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी लाइटिंग की कोई तार कटी न हो, क्योंकि अगर ऐसा होगा तो आपको करंट लग सकता है। जब हम हर बार दिवाली से लाइट उतारते हैं, तो कई बार तार कट जाती है। इसलिए पहले चेक करें और उसके बाद ही लाइटिंग करें।

इस गलती को करने से बचें

लाइट का काम करते हैं समय हमेशा जूते-चप्पल पहनने की सलाह दी जाती है ताकि, जमीन का अर्थ आपको न लगे जो करंट के रूप में लग सकता है। इसलिए दिवाली की लाइटिंग करते समय जूते-चप्पल जरूर पहनें।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: ‘आपके खिलाफ केस दर्ज हुआ है’, ऐसा कहकर कोई कॉल पर ठगे पैसे, तो जानें बचने के लिए क्या करें

ये भी जानना जरूरी

लाइटिंग कर रहे हैं तो चलती लाइन में काम न करें यानी पहले लाइट का स्विच बंद करें और प्लग न लगाएं। जब पूरी लाइटिंग लग जाए उसके बाद ही स्विच खोलकर चेक करें।