Fake Helmets: इंडिया में हर रोज टू व्हीलर्स के साथ एक्सीडेंट की खबरें आती हैं, इनमें कई लोग गंभीर रुप से घायल होते हैं और कई लोगों की तो मौत तक हो जाती है। इन हादसों की सबसे बड़ी वजहों में से एक नकली हेलमेट पहनना भी होती है। हेलमेट मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाने की बात कही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
जाती हैं हजारों जानें
हर रोज रोड एक्सीडेंट्स में टू व्हीलर चलाने या उस पर बैठने वालों की मौत हो जाती है या फिर उनके सिर पर सबसे ज्यादा चोट आती है। ऐसे हादसों की बड़ी वजह नकली हेलमेट का यूज करना भी होता है।
टूव्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी
टूव्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने इस पर चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस तरह से खुलेआम बिकने वाले हेलमेट की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उनको रोका नहीं गया तो हर साल हादसों और मौतों की संख्या बढ़ती रहेगी।
खुलेआम तैयार हो रहे नकली हेलमेट
इंडिया जो कि टू व्हीलर्स के सबसे बड़े बाजारों में से एक है, यहां पर खुलेआम नकली हेलमेट को तैयार किया जा रहा है। यह आरोप टू व्हीलर हेलमेट मैन्युफक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर ने लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि नकली हेलमेट न सिर्फ खुलेआम तैयार किए जा रहे हैं बल्कि उनको आसानी से बेचा भी जा रहा है।
दिल्ली है सेंटर
अध्यक्ष राजीव कपूर का कहना है कि दिल्ली के करारी और गाजियाबाद के लोनी में इसकी कई फैक्ट्रियां चलाई जा रही हैं जहां पर हर रोज हजारों की संख्या में नकली हेलमेट बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही इन हेलमेट्स पर गलत तरीके से BIS का दुरुपयोग भी किया जा रहा है।
इस तरह मिलेगा छुटकारा
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर का कहना है कि अगर नकली हेलमेट बनाने के स्तर पर ही कार्रवाई कर दी जाएगी और वहीं पर रोक दिया जाएगा तो बाजार में नकली हेलमेट नहीं मिल पाएंगे और लोगों की जान के साथ खिलवाड़ होने से रूक जाएगा।
आधे बाजार पर है नकली हेलमेट का कब्जा
उनका कहना है कि इंडिया में हर साल जितने भी हेलमेट बिक रहे हैं, उनमें से आधे पर नकली हेलमेट बनाने वालों का कब्जा बना हुआ है। जिससे असली और क्वालिटी वाले हेलमेट बनाने वाले अपनी असली उत्पादन क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार भी नहीं कर पा रहे हैं।
Nitin Gadkari के बयान का समर्थन
टू व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्रर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उस बयान का समर्थन भी किया है जिसमें केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि हर टू व्हीलर के साथ दो नए हेलमेट देने चाहिए। यह हेलमेट BIS सर्टिफाइड होने चाहिए जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल
Golden Color और Indulge Edition बैजिंग के साथ आ रही Windsor EV, कब हो रही Launch?
एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए कारों के कौन से सबसे खतरनाक पार्ट्स बदल रहा है China? अभी पढ़ें रिपोर्ट!
Launch से पहले सामने आया Toyota Glanza Facelift का नया टीजर, इस हफ्ते करेगी एंट्री













Leave a Reply