Tata Tiago EV Facelift Launch हो चुकी है। पहले के मुकाबले फेसलिफ्ट में मेकर ने क्या बड़े चेंज किए हैं। किस Price पर इसे Launch किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Tiago EV Facelift Launch हुई
टाटा ने ईवी मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए अपनी टियागो ईवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इस ईवी में पहले के मुकाबले कई छोटे चेंज किए हैं जो अब इसे ज्यादा अच्छा ऑप्शन बना देते हैं।
मिले ये Features
टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में मेकर ने 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 35 से ज्यादा कनेक्टिड कार फीचर्स, डिजिटल आइसलैंड BYOD, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 13 इंच स्टील व्हील से लेकर 15 इंच अलॉय व्हील्स, LED DRLs, LED हेडलैंप, ड्यूल स्मार्ट, 6 एयरबैग, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ड्यूल सिलेंडर सीएनजी, इसमं 80 मीटर तक की लाइट्स का थ्रो मिलता है, जो रात के टाइम अच्छी विजिबिलिटी देता है।
खुद किया Crash Test
टाटा ने इनहाऊस ही इस कार का क्रैश टेस्ट भी किया है। जिसमें पोल के साथ टकराने के अलावा इस कार को दूसरी कार के साथ भी क्रैश करके सेफ्टी को देखा गया है। जिसके बाद इसमें 90 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर दिए हैं।
मिली 285 KM रेंज
मेकर ने इस कार को 19 और 24 kWh की बैटरी के ऑप्शन दिए हैं। इन ऑप्शंस के साथ ही इस कार को 285 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। लेकिन रियल वर्ल्ड में इसकी रेंज 215 किलोमीटर तक आ सकती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से 18 मिनट चार्ज किया जाएगा तो 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल पाएगी।
इतनी है Price
Tiago EV को इंडियन मार्केट में 6.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लाया गया है। इसे BaaS के साथ भी ऑफर किया गया है जिसमें इसकी एक्स शोरूम प्राइज 4.69 लाख रुपये है। जिसके साथ हर किलोमीटर के लिए 2.6 रुपये देने होंगे। साथ में इस पर लाइफटाइम वारंटी को भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Tata Tiago EV Facelift Launch हुई, मिली 285 KM रेंज और शानदार Features, सिर्फ इतनी है Price
