HomeAutomobilesदेश की पहली Flex-Fuel कार हुई पेश; Maruti WagonR को मिला सबसे...

देश की पहली Flex-Fuel कार हुई पेश; Maruti WagonR को मिला सबसे पहले ये जादुई इंजन, अब ₹60 में घूमेगा पूरा परिवार!

इंडिया में आखिरकार Flex Fuel वाली पहली कार के तौर पर Maruti Wagon R को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे किस Price पर लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Flex Fuel के साथ इंडिया में पहली कार Maruti Wagon R को ऑफिशियली पेश कर दिया गया है। मेकर ने किस टेक्‍नोलॉजी के साथ नॉर्मल कार में चेंज किए हैं। इसको किस Price पर लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पेश हुईं Flex Fuel Maruti Wagon R

इंडिया में आखिरकार फ्लेक्‍स फ्यूल कार को मारुति सुजुकी ने पेश कर दिया है। मेकर ने इस कार को ई85 से लेकर ई100 तक फ्लेक्‍स फ्यूल वाली टेक्‍नोलॉजी को दिया है।

मौजूद रहे Gadkari और Hardeep Puri

फ्लेक्‍स फ्यल वाली पहली कार के डेब्‍यू के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में भी इस कार को पेश किया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज के समय प्रदूषण को कम करना हमारे लिए प्रमुख कार्य है। दिल्‍ली वालों को वायु प्रदूषण के बारे में समझाने की जरुरत नहीं है। देश में होने वाले 40 फीसदी वायु प्रदूषण के लिए मेरा मंत्रालय जिम्‍मेदार है। हमारे देश में 23 लाख करोड़ रुपये फॉसिल फ्यूल के लिए खर्च किया जाता है, लेकिन हमें आत्‍मनिर्भर भारत बनाना है तो इंपोर्ट कम करके एक्‍सपोर्ट बढ़ाना होगा। इंपोर्ट कम करना है तो बॉयो फ्यूल पर काम करने की जरुरत थी। ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री देश की ग्रोथ का इंजन है। यह इंडस्‍ट्री अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्‍ट्री है। जिससे 4.5 करोड़ लोगों को रोजगार दे रही है और सरकार को सबसे ज्‍यादा रेवेन्‍यू भी दे रही है।

इससे घरेलू बाजार में तो मांग बढ़ेगी ही साथ ही दुनिया में भी इसकी मांग बढ़ेगी। आज देश में मारुति ने फ्लेक्‍स फ्यूल की पहली कार लॉन्‍च की है। उम्‍मीद है कि धीरे धीरे इसमें सभी निर्माता आएंगे। देश में जल्‍द ही फ्लेक्‍स फ्यूल ईंधन के पंपों की संख्‍या को बढ़ाया जाएगा।

बाद में होगी Launch

इंडिया में फ्लेक्‍स फ्यूल वाली पहली कार Maruti Wagon R को मेकर ने सिर्फ पेश किया है। अभी इसकी प्राइज को रिवील नहीं किया है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular