HomeAutomobilesलॉन्चिंग के कुछ महीने बाद ही महंगी हो गई Nissan Gravite; कंपनी...

लॉन्चिंग के कुछ महीने बाद ही महंगी हो गई Nissan Gravite; कंपनी ने अचानक बढ़ा दिए दाम

Nissan Gravite अब महंगी हो चुकी है। मेकर ने इसकी Price को कितना बढ़ाया है। कौन से वेरिएंट्स की प्राइज सबसे ज्‍यादा बढ़ी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite अब महंगी हो चुकी है। मेकर ने इसकी Price को कितना बढ़ाया है। कौन से वेरिएंट्स की प्राइज सबसे ज्‍यादा बढ़ी है। किन वेरिएंट्स की प्राइज को सबसे कम बढ़ाया है। अब इसे किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगा हो गया Nissan Gravite को खरीदना

निसान की बजट एमपीवी ग्रेवाइट को खरीदना अब महंगा हो चुका है। मेकर ने लॉन्‍च के चार महीने में ही इसकी प्राइज को बढ़ा दिया है। फरवरी 2026 में ही इसे लॉन्‍च किया गया था।

इतनी महंगी हुई गाड़ी

मेकर ने इस एमपीवी की प्राइज को 8400 से 18400 रुपये तक बढ़ाया है। यह बढ़ोतरी इसके अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग की गई है और अब इसे नई प्राइज पर ही खरीदा जा सकता है।

इन वेरिएंट्स को किया सबसे ज्‍यादा महंगा

निसान ग्रेवाइट के एन कनेक्‍टा पेट्रोल एमटी और एन कनेक्‍टा एएमटी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत को सबसे ज्‍यादा बढ़ाया गया है। अब इन वेरिएंट्स को खरीदने के लिए 18400 रुपये ज्‍यादा देने होंगे।

Tekna वेरिएंट्स को किया कितना महंगा

मेकर ने इस एमपीवी के टेक्‍ना वेरिएंट्स को भी महंगा किया है। इसके टेक्‍ना सीएनजी एमटी, टेक्‍ना एलई सीएनजी एमटी, टेक्‍ना पेट्रोल एमटी और टेक्‍ना एलई पेट्रोल एमटी की कीमत में भी 17 हजार रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे।

AMT वेरिएंट्स भी हुए महंगे

निसान ग्रेवाइट के एन कनेक्‍टा पेट्रोल एएमटी के साथ टेक्‍ना पेट्रोल एएमटी और टेक्‍ना एलई एएमटी की कीमत को 15 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। एसेन्‍टा मैनुअल और सीएनजी की कीमत में 9400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

इन वेरिएंट्स की कीमत सबसे कम बढ़ी

ग्रेवाइट के विसिया मैनुअल और सीएनजी मैनुअल वेरिएंट्स की कीमत में सबसे कम 8400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

यह है नई Price

निसान ग्रेवाइट की स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 5.73 लाख रुपये हो चुकी है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.52 लाख रुपये कर दी गई है।

इनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में ऑफर की जाने वाली निसान ग्रेवाइट सबसे सस्‍ती एमपीवी है। इसे मार्केट में Renault Triber, Maruti Ertiga से कड़ा मुकाबला करना पड़ता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular