MG Hector Tomahawk का लीक हुआ ‘माफिया’ अवतार! फ्रंट लुक्‍स और Features की मिल गई डिटेल

MG Hector Tomahawk
MG Hector Tomahawk PC- Social Media

MG Hector Tomahawk Launch होने वाली है। लेकिन इसके पहले ही इसे बिना कैमोफ्लाज देखा गया है। इस तरह से देखी गई एसयूवी से क्‍या डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Hector Tomahawk Launch के करीब

एमजी अपनी नई 7 सीटर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी हेक्‍टर टॉमहॉक के लॉन्‍च के काफी करीब है, लेकिन इसके पहले ही इस एसयूवी को बिना आवरण देख लिया गया है।

शूटिंग के टाइम दिखी

जिस तरह से इस एसयूवी को पुणे के मगरपट्टा सिटी में बिना कैमोफ्लाज्‍ड तरीके से देखा गया है, उससे तो यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे लॉन्‍च से पहले बनाए जा रहे TVC के टाइम पर ही देखा गया है।

मिली ये डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स में जिस फोटो को दिखाया जा रहा है, उसके हिसाब से एसयूवी का फ्रंट लुक Wuling Starlight 560 जैसा ही है। इसमें कोई चेंज किए बिना ही इसे इंडियन मार्केट में नए नाम से लाया जा रहा है।

MG Adapt पर बनाई गई एसयूवी

एमजी ने इस एसयूवी को कुछ टाइम पहले दिखाए गए नए प्‍लेटफॉर्म एमजी एडेप्‍ट पर डेवलप किया है। जिसमें मौजूदा हैक्‍टर के डिजाइन की झलक नहीं मिल रही है। यह पूरी तरह से नई एसयूवी है जो साफ सुथरे डिजाइन के साथ लाई जा रही है। ईवी की वजह से इसका फ्रंट बंद है और बीच में एमजी की बैजिंग मिल रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कोनों पर डबल लेकिन पतली LED DRL’s दी गई हैं और बीच में एलईडी हेडलैंप दिए हैं। बंपर के निचले हिस्‍से में ब्‍लैक क्‍लैडिंग को दिया है, जिस पर नंबर प्‍लेट भी लगाई जाएगी। यह क्‍लैडिंग साइड प्रोफाइल से होते हुए रियर सेक्‍शन तक जाएगी। एसयूवी को ड्यूल टोन पेंट स्‍कीम के साथ रूफ रेल और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसके साथ साइड मिरर पर इंडीकेटर्स और 360 डिग्री कैमरा को भी दिया गया है।

कब हो रही लॉन्‍च

इंडियन मार्केट में एमजी अपनी नई इलेक्‍ट्रिक 7 सीटर एसयूवी को ऑफिशियली 26 August 2026 को लॉन्‍च करने जा रही है और तभी इसकी पूरी डिटेल और प्राइज को अनाउंस किया जाएगा। फिलहाल इस एसयूवी के लिए एमजी प्री बुकिंग स्‍वीकार कर रही है।