Maruti Price Hike: मारुति Suzuki की प्रीमियम डीलरशिप Nexa से कई कारें ऑफर की जाती है। मेकर ने अपनी किन कारों की प्राइज अपडेट को अपडेट कर दिया है। किस कार की प्राइज को कितना बढ़ा दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
महंगी हो गई मारुति
मारुति ने अपनी नेक्सा डीलरशिप की सभी कारों की प्राइज को अपडेट कर दिया है। जिसके बाद सभी कारों की प्राइज बढ़ गई हैं। मेकर ने पहले ही बता दिया था कि वह अपनी कारों की प्राइज को अपडेट कर रही है।
कितनी बढ़ी प्राइज
मारुति नेक्सा पर ऑफर की जाने वाली बलेनो से लेकर इनविक्टो तक की प्राइज को बढ़ाया गया है। इन सभी कारों की प्राइज में 7500 रुपये से 30 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।
Maruti Baleno हुई महंगी
मारुति नेक्सा पर सबसे सस्ती कार बलेनो को ऑफर किया जाता है। फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले इस कार की प्राइज को बढ़ा दिया गया है। इसकी प्राइज में सबसे ज्यादा 30 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 6.66 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Maruti Fronx भी हुई महंगी
मारुति फ्रॉन्क्स को सब 4 मीटर एसयूवी के तौर पर लाया जाता है। इस एसयूवी की प्राइज में 7500 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह बढ़ोतरी इसके सीएनजी वेरिएंट्स पर हुई है। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 7.51 लाख रुपये से ही शुरू हो रही है।
Maruti Grand Vitara के बढ़े प्राइज
मारुति मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा लाती है। कई सालों से ऑफर की जा रही इस एसयूवी की प्राइज में 5 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 10.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Maruti eVitara कितनी महंगी हुई
मारुति की इकलौती इलेक्ट्रिक कार ई विटारा भी महंगी हो चुकी है। इस ईवी की प्राइज में 20 से 30 हजार रुपये बढ़े हैं। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 15.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप ट्रिम्स की प्राइज पर अपडेट का सबसे ज्यादा असर हुआ है।
Maruti Jimny कितनी महंगी
मारुति की इकलौती 4X4 एसयूवी जिम्नी भी अब महंगी हो गई है। मेकर ने इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज में 15 हजार रुपये बढ़ाए हैं। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 12.74 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Maruti Invicto भी महंगी हुई
मारुति की इनविक्टो को भी महंगा किया गया है। इस एमपीवी की प्राइज 10 हजार रुपये तक बढ़ चुकी है। अब इसकी एक्स शोरूम प्राइज 24.97 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Maruti XL 6 भी महंगी हुई
मारुति की इकलौती 6 सीटर एमपीवी XL 6 भी महंगी हो गई है। इस एमपीवी की प्राइज में 5 से 7500 रुपये बढ़ चुके हैं।
मारुति सुजुकी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का विवरण
| मॉडल का नाम | कार का सेगमेंट | अधिकतम कीमत बढ़ोतरी (₹) |
|---|---|---|
| Maruti Baleno | प्रीमियम हैचबैक | ₹30,000 तक |
| Maruti Fronx | कॉम्पैक्ट एसयूवी | ₹7,500 तक |
| Maruti Grand Vitara | मिड-साइज एसयूवी | ₹5,000 तक |
| Maruti XL6 | 6-सीटर एमपीवी | ₹5,000 से ₹7,500 तक |
| Maruti Jimny | ऑफ-रोडर एसयूवी | ₹15,000 तक |
| Maruti Invicto | प्रीमियम एमपीवी | ₹10,000 तक |
| Maruti eVitara | इलेक्ट्रिक एसयूवी | ₹20,000 तक |
