Volvo EX90 की Launch Date आई, फीचर्स, रेंज और कीमत क्‍या होगी, पढ़ें खबर

2026 Volvo EX 90
2026 Volvo EX 90 PC- Volvo India

Volvo EX 90 Launch होने जा रही है। मेकर ने इसकी डेट फाइनल कर दी है। इसमें कैसे Featutes, Range मिल सकती हैं। क्‍या Price होगी। किनसे चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo EX 90 Launch होगी

वोल्‍वो इंडियन मार्केट में ईएक्‍स 90 को लॉन्‍च कर रही है। मेकर ने इसके लिए दिन भी तय कर दिया है। साथ में इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स और रेंज के साथ लाया जाएगा।

मिलेंगे ये Features

मेकर ने इस एसयूवी को अभी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्‍च किया है। जहां पर इसको LED DRLs, LED Headlights, LED Tail Lights, पैनोरमिक सनरूफ, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स, ओटीए अपडेट, 5जी कनेक्‍टिविटी, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया जाएगा।

मिलेगी 600+ Range

वोल्‍वो इस एसयूवी को 92 kWh की बैटरी दे सकती है। जिसको चार्ज करने के बाद 620 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इस एसयूवी को 2 मोटर के ऑप्‍शन मिलेंगे जो इसे 245 kW पावर 470 NM टॉर्क के अलावा 500 kW पावर और 870 NM टॉर्क मिलेगा। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव के ऑप्‍शंस भी मिलेंगे। इसमें फास्‍ट चार्जर ऑप्‍शन भी मिलेगा जो इसे 10 से 80 पर्सेंट चार्ज सिर्फ 22 मिनट में कर सकती है। नॉर्मल चार्जर से 11 घंटे में चार्ज हो सकती है।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर इस एसयूवी को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 12 October 2026 को लॉन्‍च कर रही है। इसी दिन मेकर एक और नई सेडान कार को भी लॉन्‍च कर सकती है। Volvo EX 90 को CBU की तरह ही लाया जाएगा, जिसको BMW iX, Mercedes EQS से चुनौती मिलेगी।