iQOO ने अपनी Z11 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे गेमिंग और दमदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए पेश किया है। फोन में बड़ी 7050mAh बैटरी, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे पहले कंपनी इसी सीरीज में iQOO Z11 Lite को भारत में लॉन्च कर चुकी है।
iQOO Z11 की कीमत और वेरिएंट
iQOO Z11 को भारत में चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, 8GB RAM + 256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में आएगा।
बैंक ऑफर की बात करें तो बेस वेरिएंट पर 3,500 रुपये और बाकी वेरिएंट्स पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन की बिक्री 25 अगस्त से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर शुरू होगी।
6GB RAM + 128GB: 34,999 रुपये
8GB RAM + 128GB: 39,999 रुपये
8GB RAM + 256GB: 44,999 रुपये
12GB RAM + 256GB: 49,999 रुपये
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसका रियर डिजाइन Google Pixel स्मार्टफोन्स से प्रेरित नजर आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।
7050mAh की बड़ी बैटरी
iQOO Z11 की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7050mAh बैटरी शामिल है। कंपनी ने इस बड़ी बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीमीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी खासतौर पर उपयोगी हो सकती है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन को मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसकी मजबूती पर भी कंपनी ने फोकस किया है।
ये भी पढ़ें
Infinix GT 50 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे गेमिंग फीचर्स
Redmi 17C 5G की पहली सेल शुरू, ₹20,999 में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से Plus और BLACK मेंबर्स को Early Access; चेक करें डिटेल्स
Amazon Great Indian Festival 2026: आधी रात से शुरू हुई सेल, लाखों प्रोडक्ट्स पर मिल रही साल की सबसे कम कीमतें; चेक करें













Leave a Reply