Nokia 300 Launched: HMD ने फीचर फोन सेगमेंट में नया Nokia 300 Charge पेश किया है। कंपनी का यह फोन खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ और आसान चार्जिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 3,700mAh की बैटरी के साथ USB-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 40 दिन तक स्टैंडबाय और 37 घंटे तक लगातार टॉक टाइम दे सकता है।
फोन की एक खास बात इसका साइड में दिया गया आउट बटन है। इस स्विच को दबाने पर Nokia 300 Charge दूसरे डिवाइस को 10W रिवर्स चार्जिंग दे सकता है। इसके अलावा फोन को ड्यूरेबल रग्ड डिजाइन के साथ Nokia 123 Shield के साथ बाजार में उतारा गया है।
Nokia 300 Charge के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia 300 Charge का वजन 138 ग्राम है और इसका डायमेंशन 136.6 x 55 x 14.94mm है। फोन में 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC6531E प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4MB RAM के साथ जोड़ा गया है। यह फीचर फोन S30+ सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से Nokia 300 Charge में 2G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। फोन 900MHz और 1800MHz बैंड पर काम करता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है, जो पुराने फीचर फोन की तुलना में इसे ज्यादा सुविधाजनक बनाता है।
Nokia 300 Charge की कीमत और उपलब्धता
HMD ने Nokia 300 Charge को फिलहाल फिलीपीन्स में लॉन्च किया है। फोन को स्टेंडस्टोन, ग्रीन और ब्लैक सहित तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,190 फिलीपीन पैसो, यानी करीब 3,400 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि Nokia 300 Charge को अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फोन HMD की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में इसे दूसरे बाजारों में भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
Infinix GT 50 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे गेमिंग फीचर्स
Redmi 17C 5G की पहली सेल शुरू, ₹20,999 में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से Plus और BLACK मेंबर्स को Early Access; चेक करें डिटेल्स
Amazon Great Indian Festival 2026: आधी रात से शुरू हुई सेल, लाखों प्रोडक्ट्स पर मिल रही साल की सबसे कम कीमतें; चेक करें













Leave a Reply