HomeTechnologyLava Virat V1 Pro 5G लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के...

Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6GB RAM के साथ की जबरदस्त फीचर्स, जानें कब से खरीद पाएंगे और क्या है कीमत

Lava Virat V1 Pro 5G: Lava ने Virat सीरीज का नया Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया है, जिसमें 6000mAh बैटरी, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है।

Lava Virat V1 Pro 5G Launched: भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपनी Virat सीरीज का विस्तार करते हुए नया Virat V1 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज और प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन की कीमत 13,999 रखी गई है।

Lava के मुताबिक, Virat V1 Pro 5G कंपनी की ऑनलाइन-फर्स्ट Virat सीरीज का हिस्सा है। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

6000mAh की बड़ी बैटरी

Virat V1 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक का टॉक टाइम, 650 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 760 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है।

फोन को चार्ज करने के लिए 18W Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

प्रोसेसर और RAM-स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat V1 Pro 5G में Octa-Core Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और कंपनी के अनुसार फोन ने AnTuTu पर 500K+ स्कोर हासिल किया है।

स्मार्टफोन में 6GB RAM मिलती है, जिसे Virtual RAM के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

50MP AI कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP AI कैमरा दिया गया है। इसमें Night Mode, HDR, Portrait, Film, Pro Mode और Motion Photo जैसे कैमरा फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा फोन में Dual-View Video फीचर भी दिया गया है, जिससे एक साथ दो अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

120Hz डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

Lava Virat V1 Pro 5G में 17.13cm (6.745 इंच) HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि इसकी अधिकतम HBM ब्राइटनेस 550 निट्स तक है।

फोन को ग्लॉसी बैक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यह दो कलर ऑप्शन Sikkim Midnight और Spiti Frost में उपलब्ध होगा।

Android 16 और IP64 रेटिंग

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है और इसमें ब्‍लोटवेयर-फ्री UI दिया गया है। Lava इस डिवाइस के साथ 1 Android OS अपडेट और 2 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।

ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।

5G कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

Virat V1 Pro 5G में Dual 5G SIM कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा फोन Bluetooth 5.4 और Hybrid SIM स्लॉट के साथ आता है। इसमें यूजर्स 2 Nano SIM या 1 SIM + 1 microSD कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock दिया गया है।

घर पर Free Service की सुविधा

Lava अपने ग्राहक-केंद्रित सर्विस प्रोग्राम के तहत Virat V1 Pro 5G के साथ Free Home Service की सुविधा भी दे रही है यानी घर पर ही सर्विस की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए कंपनी भारत में ग्राहकों को घर पर आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध कराने की सुविधा देती है।

कीमत क्या है और कब से खरीद पाएंगे?

Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। फोन Flipkart पर 31 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने बताया है कि फोन को Flipkart पर 24 अगस्त से लिस्ट किया जाएगा, जबकि इसकी सेल 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसके अलावा सितंबर 2026 से यह Lava के रिटेल नेटवर्क के जरिए Shark 2 Pro 5G नाम से भी उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular