HomeAutomobilesकल Yamaha Lovers की मुराद होगी पूरी, Launch होगी R सीरीज बाइक

कल Yamaha Lovers की मुराद होगी पूरी, Launch होगी R सीरीज बाइक

Yamaha R2 Launch के लिए स्‍टेज तैयार हो चुका है। मेकर इस बाइक को कल ला रही है। बाइक में किस तरह की खूबियों को दिया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Yamaha R2 Launch के लिए स्‍टेज तैयार हो गया है। मेकर इस बाइक को कल ला रही है। इस बाइक में किस तरह के फीचर्स, इंजन को दिया जा सकता है। इसकी क्‍या Price हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha R2 Launch कल होगी

जैपनीज टू व्‍हीलर मेकर यामाहा ने 200 सीसी बाइक सेगमेंट में बड़ा धमाका करते हुए R 2 के लॉन्‍च की तैयारी कर ली है। सिर्फ 24 घंटों में ही इस बाइक को चेन्‍नई प्‍लांट में एक इवेंट के दौरान ऑफिशियली इंडियन कस्‍टमर्स के साथ के साथ ग्‍लोबल मार्केट के लिए भी लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

लॉन्‍च से पहले तक मेकर ने इस बाइक के जितने भी टीजर रिलीज किए हैं, उनसे कई फीचर्स और डिजाइन की डिटेल मिल चुकी है। बाइक को फुल फेयरिंग के साथ लाया जाएगा, जिसमें यामाहा का ट्यूनिंग फोर्क लोगो, R सीरीज का सिग्‍नेचर ब्‍लू कलर, LED प्रोजेक्‍टर हेडलैंप, LED DRLs, यूएसडी फॉर्क, रियर मोनोशॉक सस्‍पेंशन, ड्यूल चैनल एबीएस, TFT कंसोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, असिस्ट और स्ल्पिर क्‍लच, स्‍मार्ट फोन कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर इस बाइक को 200 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन दे सकती है, जो इसको 25 पीएस पावर और 20 न्‍यूटन मीटर टॉर्क दे सकता है। हालांकि अभी इस इंजन की डिटेल मेकर की ओर से कंफर्म होना बाकी है।

क्‍या हो सकती है Price

वैसे तो लॉन्‍च के टाइम ही प्राइज को रिवील किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2-2.5 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाएगा। फिलहाल इसे प्री बुक भी करवाया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में यामाहा की ओर से फुल फेयरिंग डिजाइन के साथ आर2 को लॉन्‍च किया जाएगा, जिसके बाद इसको Suzuki Gixxer 250, KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 जैसी बाइक्‍स से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular