HomeAutomobilesTomahawk PHEV Launch हुई, 100KM इलेक्ट्रिक मोड, ADAS और 1,100KM+ तूफानी रेंज...

Tomahawk PHEV Launch हुई, 100KM इलेक्ट्रिक मोड, ADAS और 1,100KM+ तूफानी रेंज मिली

MG Hector Tomahawk PHEV Launch हो चुकी है। मेकर ने इसमें कितना ताकतवर Engine दिया है। कैसे Features और Range दी है। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Hector Tomahawk PHEV Launch हो चुकी है। मेकर ने इस प्‍लग इन हाइब्रिड एसयूवी में कितना ताकतवर Engine और Battery को दिया है। कैसे Features और Range दी है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Hector Tomahawk PHEV Launch हुई

इंडियन मार्केट में एमजी मोटर्स ने धमाल करते हुए EV के साथ ही एमजी हेक्‍टर टोमाहॉक के पीएचईवी वर्जन को भी लॉन्‍च कर दिया है। अब इस टेक्‍नोलॉजी के साथ इसे पेट्रोल और बैटरी दोनों पर चलाया जा सकता है।

खत्‍म हुई Range की टेंशन

मेकर ने बताया है कि इस एसयूवी को फुल टैंक और बैटरी की बदौलत 1100 किलोमीटर से ज्‍यादा तक चलाया जा सकता है। जिससे दिल्‍ली से सफर शुरू कर मुंबई तक Delhi-Mumbai Expressway से जाया जा सकता है।

दिए शानदार Features

एमजी ने इस एसयूवी में फीचर्स की लंबी चौड़ी लिस्‍ट दे दी है। इसमें LED DRLs, LED व्हील व्यू के साथ 360° अराउंड व्यू एचडी कैमरा सिस्टम, 15.6 इंच की एचडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल ब्लूटूथ की, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, नैप मोड, प्रो पेट मोड, कैंप मोड, क्वाइट मोड, एनर्जाइज़ मोड और स्मोकिंग मोड, i-SMART 3.0, 80 से ज्‍यादा स्मार्ट फीचर्स दिए हैं।

बेहद सुरक्षित है SUV

एमजी हेक्‍टर टोमाहॉक में 6 एयरबैग , इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल होल्ड कंट्रोल, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स चाइल्ड-सीट एंकर और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक के साथ Level-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

ताकतवर है इंजन

एमजी हेक्‍टर टोमाहॉक पीएचईवी में 1.5 लीटर petrol इंजन, Dedicated Hybrid Transmission, 20.5 kWh बैटरी के साथ 115 km की प्‍योर इलेक्‍ट्रिक ड्राइविंग रेंज, 148 kW पावर और 237 न्‍यूटन मीटर टॉर्क, सिर्फ 9 सेकेंड में 0 to 100 km/h की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

क्‍या है Price

एमजी ने हेक्‍टर टोमाहॉक पीएचईवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 25.69 लाख रुपये से 27.79 लाख रुपये रखी है। इसे BaaS के साथ सिर्फ 21.79 लाख रुपये में घर लाया जा सकेगा। जिसके बाद हर किलोमीटर के 3.2 रुपये देने पड़ेंगे। इसकी डिलीवरी November 2026 से शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular