HomeTechnology10000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करेगा Redmi, जानें क्या हो...

10000mAh बैटरी के साथ नया फोन लॉन्च करेगा Redmi, जानें क्या हो सकते हैं फीचर्स और कीमत

Redmi K100 को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें 6.8 से 6.9 इंच फ्लैट डिस्प्ले और करीब 10,000mAh बैटरी मिलने का दावा किया गया है।

Redmi की K100 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कंपनी इस लाइनअप में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश कर चुकी है।

अब सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Redmi K100 को बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। लॉन्च से पहले चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट के जरिए फोन के संभावित फीचर्स और हार्डवेयर से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है।

Redmi K100 में क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

लीक जानकारी के मुताबिक, Redmi K100 में 6.8 से 6.9 इंच के बीच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में बेहतर ऑडियो के लिए डुअल स्पीकर सेटअप मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा डिवाइस में बड़ी लीनियर हैप्टिक मोटर , 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K100 में लगभग 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन लंबे बैटरी बैकअप पर फोकस करने वाले यूजर्स के लिए खास विकल्प बन सकता है। गौर करने वाली बात है कि Redmi K100 Pro Max में कंपनी पहले ही 9,070mAh की बैटरी दे चुकी है।

Snapdragon 8 Elite से लैस हो सकता है फोन

परफॉर्मेंस के लिए Redmi K100 में Qualcomm का फर्स्ट जेनरेशन Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने का दावा किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU और मेमोरी के तौर पर LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

टिपस्टर की जानकारी में फोन के डिस्प्ले से जुड़ी एक खास बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि Redmi K100 में डिस्प्ले के लिए एक अलग चिप दी जा सकती है। यह चिप लो-रेजोल्यूशन वीडियो फुटेज को सुपर रेजोल्यूशन में बदलने के साथ-साथ बेहतर और स्मूथ फ्रेम रेट देने में मदद कर सकती है।

लॉन्च को लेकर अभी सस्पेंस

Redmi ने अभी तक Redmi K100 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। फोन की लॉन्च डेट भी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक Redmi K100 को बाजार में बिक्री के लिए उतार सकती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular