HomeAutomobilesBMW X1 और Mercedes GLA खरीदने जा रहे हैं, तो सुन लें...

BMW X1 और Mercedes GLA खरीदने जा रहे हैं, तो सुन लें शुरू हो गई New Gen Audi Q3 की बुकिंग

Audi Q3 की New Gen के लिए मेकर ने Booking शुरू कर दी है। किस Price पर इसे बुक करवाया जा सकेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Audi Q3 की New Gen के लिए मेकर ने Booking शुरू कर दी है। किस Price पर इसे बुक करवाया जा सकेगा। कब तक इसका नया प्राइज सामने आ रहा है। कौन से Features, Engine इसमें मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Audi Q3 की Booking शुरू हुई

ऑडी ने इंडियन मार्केट में एंट्री लेवल एसयूवी क्‍यू 3 की नई जेनरेशन को कुछ टाइम पहले ही रिवील किया है। जिसके बाद अब इसके लिए ऑफिशियली बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं।

मेकर ने की अनाउंसमेंट

ऑडी ने इस एसयूवी की बुकिंग के लिए अनाउंसमेंट भी की है। जिसमें बताया है कि सिर्फ 1 लाख रुपये देकर इसकी नई जेनरेशन को बुक करवाया जा सकेगा। इसके लिए कस्‍टमर्स ऑनलाइन या डीलरशिप पर जा सकते हैं और बुकिंग हो जाएगी।

एसयूवी पोर्टफोलियो हो रहा मजबूत

ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए एक रोमांचक उपलब्धि है क्योंकि हम बिल्कुल नई ऑडी क्यू3 की बुकिंग शुरू कर रहे हैं। बिल्कुल नई ऑडी क्यू3 में वो सब कुछ है जो आज का ऑडी ग्राहक चाहता है — आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन, परिष्कृत तकनीक, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की जिंदगी में बहुमुखी प्रतिभा। यह स्पष्ट रूप से ऑडी है, फिर भी पहले से कहीं अधिक अभिव्यंजक, सहज और हमारे ग्राहकों की आज की जीवनशैली से अधिक जुड़ी हुई है। हमें बिल्कुल नई क्यू3 में काफी दिलचस्पी देखने को मिली है, और बुकिंग की शुरुआत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत कर रहे हैं।

मिलता है ताकतवर Engine

ऑडी ने नई जेनरेशन क्‍यू3 में भी 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिया है। जो 204 हॉर्स पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क दे सकता है। इसमें 7स्‍पीड DCT गियरबॉक्‍स क्‍वाट्रो ऑल व्‍हील ड्राइव सिस्‍ट‍म मिलेगा। इससे एसयूवी 7.1 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेगी।

कब आएगा Price

ऑडी ने अपनी सबसे नई एसयूवी क्‍यू3 की नई जेनरेशन की प्राइज को रिवील करने के लिए अक्‍टूबर का टाइम तय किया है। इंडियन मार्केट में इसको सीधे तौर पर BMW X1 और Mercedes GLA से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular