इस Dussehra घर लाएं ये धांसू Electric Bike, हर महीने बचेंगे पेट्रोल के हजारों रुपये! ये हैं बेस्ट Top-5 ऑप्शंस

Electric bike on dussehra 2026
Electric bike on dussehra 2026 PC - autotechbiz.in

Electric Bike on Dussehra: इस दशहरे को और यादगार बनाने के लिए अगर आप भी नई बाइक लाने का मन बना रहे हैं तो कौन सी Electric Bike खरीदकर लाने के बाद हर महीने हजारों रुपये के Petrol के पैसों को बचाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Oben Rorr EVO Electric Bike

ओबन इलेक्‍ट्रिक इंडियन मार्केट में 180 KM की IDC और 150KM रियल वर्ल्‍ड रेंज के साथ Oben Rorr EVO को ऑफर करती है। इस इलेक्‍ट्रिक बाइक में 3.4 kWh की LFP बैटरी को दिया है। इसमें जो प्रोपराइटरी मोटर दी है, जो रेसर अर्थ मेटिरियल के बिना बनाई गई है। इस मोटर 9 किलोवाट की पीक पावर और 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देती है जो IP 68 रेंटिंग के साथ आती है। इसमें सिंगल चेन ड्राइवट्रेन को दिया है। बाइक की टॉप स्‍पीड 110 KMPH है। 0-40 की स्‍पीड सिर्फ 3 सेकेंड में पकड़ती है। बाइक को 90 मिनट में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.40 लाख रुपये है।

Avore EX1

Avore EX1 को भी इंडियन मार्केट में कुछ टाइम पहले ही लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने इस बाइक को 3.24 kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है। जिससे बाइक को 160 km तक की रेंज मिल जाती है। इसमें जो मोटर दी गई है उससे इस बाइक को 100 km/h की टॉप स्पीड मिल जाती है। यह मोटरसाइकिल Avore की EX लाइनअप का हिस्सा है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज भी 1.25 लाख रुपये रखी गई है।

Revolt RVX

रिवोल्‍ट भी इंडियन मार्केट में लंबे टाइम से इलेक्‍ट्रिक बाइक्‍स को ऑफर कर रही है। मेकर की आरवीएक्‍स बाइक को भी 1.29 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। जिसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है। इस बैटरी से बाइक को 160 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें दी जाने वाली मोटर से इसे 90 किलोमीटर की टॉप स्‍पीड मिलती है। फास्‍ट चार्जिंग से इसको 0 से 80% सिर्फ 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Ola Roadster X+

ओला भी इस प्राइज ब्रैकेट में इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्‍टर एक्‍स प्‍लस को लाती है। इस बाइक में 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें से बड़े बैटरी वाले मॉडल की रेंज 500 km तक मिल सकती है। इसमें 11 kW की पीक पावर वाली मोटर से 125 km/h की टॉप स्पीड मिल जाती है। इस बाइक को 2.7 सेकंड में ही 0-40 km/h की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड – इको, नॉर्मल और स्पोर्ट भी दिए गए हैं। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.55 लाख रुपये है।

Odysse Electric Evoqis

ओडिसी की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक बाइक सेगमेंट में एलईडी लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट कंसोल, की-लैस स्‍टार्ट जैसे फीचर्स के साथ में लाया जाता है। इसमें जो बैटरी है उससे इसको 90 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसके अलावा इस बाइक को 0 से 100% चार्ज करने के लिए 6 घंटे लगते हैं। बाइक की टॉप स्‍पीड 75 KMPH तक है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.18 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- World EV Day पर Oben Electric की फाउंडर ने Autotechbiz.in से की खास बातचीत