2026 Kia Sonet अब इंडिया में ऑफिशियली Launch हो चुकी है। किआ ने इस एसयूवी में कौन से नए ऑप्शंस को जोड़ा है। इसकी क्या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Launch हो गई 2026 Kia Sonet
इंडियन कस्टमर्स को ज्यादा ऑप्शंस और कम कीमत के साथ किआ इंडिया ने किआ सोनेट का मॉडल ईयर 2026 (MY26) लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही एसयूवी के ऑटोमैटिक लाइन-अप में डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल 7DCT सहित नए वेरिएंट शामिल किए गए हैं।
कस्टमर्स की बदलती जरुरत का रखा है ध्यान
किआ इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट अतुल सूद ने कहा कि हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान से सुन रहे हैं, खासकर रोजमर्रा की जिंदगी में ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा के प्रति बढ़ती पसंद को। 2026 मॉडल के अपडेट के साथ, हम अपने ऑटोमैटिक लाइन-अप को डीजल ऑटोमैटिक और टर्बो पेट्रोल 7DCT विकल्पों के साथ बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ऑफर कर रहे हैं, जिससे ज्यादा कस्टमर्स ऑटोमैटिक मोबिलिटी की सहजता का अनुभव कर सकेंगे और साथ ही इस सेगमेंट में सोनेट की अग्रणी स्थिति को और मजबूत कर सकेंगे।
6 सालों में 5 लाख यूनिट्स बेचीं
किआ ने इंडियन मार्केट में 2020 में किआ सोनेट को लॉन्च किया था। तब से अब तक इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर ली है। हाल ही में सोनेट ने 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
कई ट्रिम्स में मिलेगा ऑप्शन
किआ सोनट कई ट्रिम्स और पांच पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। जो बोल्ड डिज़ाइन, उन्नत तकनीक और फीचर-रिच केबिन का बेहतरीन मेल है और इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करता है। इसमें 15 मजबूत स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, 10 ADAS लेवल 1 फीचर्स और 70 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है प्राइज
मेकर ने 2026 किआ सोनेट के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 9.78 लाख रुपये से शुरू कर दी है। इसके पेट्रोल टर्बो इंजन को DCT ट्रांसमिशन के साथ 9.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर दिया गया है।
Note to the Editor: MY26 Sonet Lineup Expansion; Prices (Ex-Showroom)
Engine
Trim
Transmission
Price (INR)
Diesel (D1.5)
HTE(O)
6AT
9,77,900
HTK(O)
6AT
10,72,900
HTK+
6AT
11,08,900
HTK+(O)
6AT
11,56,900
Petrol Turbo (G1.0T)
HTK(O)
7 DCT
9,89,900
HTK+(O)
7 DCT
10,83,900
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में किआ सोनेट को सब 4 मीटर या कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसे Kia Syros, Hyundai Venue, Maruti Brezza, Tata Nexon, Maruti Fronx, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।