HomeAutomobilesLaunch से पहले सामने आई Volkswagen Taigun Facelift, क्या 9 तारीख को...

Launch से पहले सामने आई Volkswagen Taigun Facelift, क्या 9 तारीख को खत्म होगा Hyundai Creta का राज?

2026 Volkswagen Taigun Facelift 9 April को Launch होगी। लेकिन मेकर ने इसके पहले ही एसयूवी को दिखा दिया है और इसका प्रोडक्‍शन भी शुरू हो गया है।

2026 Volkswagen Taigun Facelift को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली तो 9 April को Launch किया जा रहा है। लेकिन इसके पहले ही मेकर ने एसयूवी को दिखा दिया है। प्रोडक्‍शन की डिटेल शेयर करने के साथ ही मेकर ने इसकी फोटो भी शेयर की है। जिसमें इसके डिजाइन और फीचर्स की डिटेल पहले ही मिल रही है। इसमें कौन से फीचर्स दिए जा रहे हैं, डिजाइन में क्‍या चेंज किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Launch से पहले सामने आई Volkswagen Taigun Facelift

फॉक्‍सवैगन ने लॉन्‍च से पहले ही ताइगुन फेसलिफ्ट को रिवील कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी के फ्रंट और साइड प्रोफाइल को पहले ही शोकेस कर दिया है। जिससे इसके डिजाइन और कई फीचर्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है।

शुरू हुआ प्रोडक्‍शन

मेकर ने बताया है कि इस एसयूवी के प्रोडक्‍शन को ऑफिशियली शुरू कर दिया गया है। पुरानी के मुकाबले फेसिलफ्ट एसयूवी में नए डिजाइन एलीमेंट्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। साथ में 5 स्‍टार सेफ्टी भी इसकी खूबियों में शामिल रहने वाली है। इस एसयूवी को स्‍कोडा-फॉक्‍सवैगन के पुणे के चाकन प्‍लांट में ही बनाया जा रहा है।

क्‍या हुए चेंज

मेकर ने प्रोडक्‍शन लाइन की जो फोटो शेयर की है, उसमें LED DRLs, LED हेडलाइट, इलूमिनेटिड लोगो, नया बंपर और ग्रिल के साथ इसे फ्रेश लुक दिया गया है। साइड प्रोफाइल में बॉडी क्‍लैडिंग, सिल्‍वर रूफ रेल और नए डिजाइन अलॉय व्‍हील्‍स दिखाई दे रहे हैं। इस एसयूवी को मेकर नॉर्मल वेरिएंट्स के साथ GT बैजिंग के साथ भी ला रही है।

ताइगुन ने निभाई अहम भूमिका

फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि Taigun ने लॉन्च के बाद से ही हमारे SUV स्ट्रैटेजी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसने भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और सशक्त बनाया है। नई ताइगुन हमारे मॉडल लाइन-अप की स्ट्रैटेजिक प्लानिंग का केंद्र है, जो हमें सार्थक ग्रोथ दिलाएगी। चाकण प्लांट में नई ताइगुन का उत्पादन शुरू होना हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे भारतीय ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो प्रीमियम जर्मन-इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स को चुनते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि नई ताइगुन अपने पिछले मॉडल की सफलता को और आगे बढ़ाएगी और ग्राहक अनुभव को ऊँचाई पर ले जाएगी।

9 को होगी लॉन्‍च

मेकर इस एसयूवी को ऑफिशियली 9 April 2026 को लॉन्‍च कर रही है। जिसके बाद इसे शोरूम पर जाकर खरीदा जा सकेगा।

खत्‍म होगा Hyundai Creta का राज?

इस एसयूवी में फॉक्‍सवैगन कई ऐसे फीचर्स भी दे रही है, जिससे Hyundai Creta के अलावा Kia Seltos, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder को भी टेंशन होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular