HomeAutomobilesBMW 50 Jahre Edition: लॉन्च हुईं BMW की सबसे एक्सक्लूसिव कारें: जानें...

BMW 50 Jahre Edition: लॉन्च हुईं BMW की सबसे एक्सक्लूसिव कारें: जानें क्यों मिलेंगी सिर्फ 50 यूनिट्स क्या है इनकी कीमत?

BMW 50 Jahre Edition: BMW ने इंडियन मार्केट में किस प्राइज पर कौन सी कारों के लिमिटेड एडिशन लॉन्‍च किए हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW 50 Jahre Edition: BMW इंडियन मार्केट कई कारों को ऑफर करती है। कार मेकर ने अब दो कारों को लिमिटेड एडिशन के साथ लॉन्‍च किया है। इन कारों को किन खूबियों और इंजन के साथ किस प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW 50 Jahre Edition Launched

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में 50 जाहरे एडिशन (BMW limited edition) वाली 2 कारों को लॉन्‍च किया है। मेकर ने बताया है कि इन कारों में से एक BMW 340i M Sport है और दूसरी कार BMW 330 Li M Sport है।

BMW 330 Li M Sport में क्‍या हैं खूबियां

BMW 330 Li M Sport में कार मेकर ने किडनी ग्रिल, विंडो सराउंड, रियर डिफ्यूज़र और हाई-ग्लॉस ब्लैक, किडनी ग्रिल, विंडो सराउंड, रियर डिफ्यूज़र और हाई-ग्लॉस ब्लैककिडनी ग्रिल, विंडो सराउंड, रियर डिफ्यूज़र और हाई-ग्लॉस ब्लैक, वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले दिया है। साथ में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 258 हॉर्स पावर के साथ 400 न्‍यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। इसमें रेड ब्रेक कैलिपर्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स दिए हैं।

BMW 340i M Sport में क्‍या हैं खूबियां

कार मेकर ने दूसरी कार BMW 340i M Sport को भी 50 Jahre Edition के साथ लॉन्‍च किया है। इस कार में BMW कर्व्ड डिस्प्ले, M हाइलाइट्स के साथ काले रंग के लेदर वर्नास्का अपहोल्स्ट्री वाली स्पोर्ट सीट, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, हेड्-अप डिस्‍प्‍ले, 8.5 ओएस के साथ एम स्‍पोर्ट वाले फीचर्स दिए हैं। साथ में 2998 सीसी का स्‍ट्रेट सिक्‍स इंजन दिया है जो 374 हॉर्स पावर और 500 न्‍यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। इस कार में खास आवाज वाला एम स्‍पोर्ट एग्‍जॉस्‍ट भी मिलता है।

क्‍या है प्राइज

इंडिया में बीएमडब्‍ल्‍यू ने 330Li M स्‍पोर्ट को एक्‍स शोरूम प्राइज 64 लाख रुपये और BMW M340i के लिमिटेड एडिशन को 76.90 लाख रुपये में लॉन्‍च किया है। इन दोनों कारों के लिमिटेड 50 Jahre Edition (BMW limited edition) की सिर्फ 50 यूनिट्स को ही सेल पर रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular