HomeAutomobilesDelhi Dehradun Expressway बदलेगा रफ़्तार, मसूरी और ऋषिकेश जाना हो जाएगा आसान

Delhi Dehradun Expressway बदलेगा रफ़्तार, मसूरी और ऋषिकेश जाना हो जाएगा आसान

Delhi Dehradun Expressway जल्‍दी शुरू होने वाला है। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिहाज से यह क्‍यों खास है। कब से शुरू हो रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi Dehradun Expressway के शुरू होने की उल्‍टी गिनती शुरू हो चुकी है। इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिहाज से यह क्‍यों खास है। इसे कब से ऑफिशियली शुरू किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

शुरू होने वाला है Delhi Dehradun Expressway

दिल्‍ली से वीकेंड पर अगर देहरादून, मंसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं, तो अब 5-6 घंटे का सफर करने की जरूरत नहीं होगी। जल्‍द ही दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस वे शुरू होने वाला है।

इस तारीख से शुरू होगा

दिल्‍ली से देहरादून के बीच सफर को जल्‍दी पूरा करवाने के लिए बनाया गया नया एक्‍सप्रेस वे 14 April 2026 से ऑफिशियली खुल जाएगा। पीएम मोदी इसकी शुरुआत करेंगे, जिसके बाद दिल्‍ली से देहरादून जाने में 5-6 घंटे का सफर नहीं करना होगा।

कहां से हो रहा शुरू

दिल्‍ली में यह एक्‍सप्रेस वे अक्षरधाम से आगे शुरू हो रहा है और सीधा देहरादून तक सिर्फ 2.5 घंटे में सफर पूरा करवाएगा। इसके बीच में यूपी का बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहर भी आएंगे।

कितना है लंबा

दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेस वे 210 किलोमीटर लंबा है और इसे 6 लेन बनाया गया है। जिसमें 3 लेन जाने और 3 लेन आने के लिए हैं। इस पर अलग से सर्विस रोड नहीं है।

जुड़े हैं कई और हाइवे

इस एक्‍सप्रेस वे के साथ कई और नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे भी जुड़े हुए हैं। जिनमें ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस वे, नेशनल हाइवे-44, एनएच-334, एनएच-307, एचएच-709बी, एनएच-7 शामिल हैं।

12 किलोमीटर का मिलेगा एलीवेटिड कॉरिडोर

इस एक्‍सप्रेस वे पर दिल्‍ली से देहरादून जाते हुए 12 किलोमीटर का एलीवेटिड कॉरिडोर भी बनाया गया है। जो राजाजी नेशनल पार्क के बीच में होकर निकल रहा है। इसके ऊपर कारें चलेंगी तो नीचे की ओर से हाथी, शेर, चीते बिना रूकावट घूम पाएंगे।

और क्‍या है खूबी

इस एक्‍सप्रेस वे पर 16 एंट्री और एग्‍जिट पाइंट्स हैं। साथ में 5 रेलवे ओवरब्रिज, 113 रोड अंडरपास, देहरादून के पास डाटकाली मंदिर के पास सुरंग भी है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular