HomeAutomobilesElectric Cars: बैटरी की टेंशन कंपनी की और गाड़ी आपकी, इन 3...

Electric Cars: बैटरी की टेंशन कंपनी की और गाड़ी आपकी, इन 3 बड़ी कंपनियों ने लॉन्च की BaaS स्कीम

इंडिया में Electric Cars की डिमांड को और तेज करने के लिए मेकर्स BaaS के साथ EV ऑफर कर रही हैं। कौन से मेकर्स किस कार को इसके साथ ऑफर करते हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Electric Cars की डिमांड इंडिया में बढ़ रही है। इसे और बढ़ाने के लिए मेकर्स अब अपनी कारों को कम प्राइज के साथ BaaS के साथ भी ऑफर कर रहे हैं। कौन से मेकर्स किस कार को इसके साथ ऑफर करते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Comet EV

इंडिया की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर एमजी कॉमेट ईवी को ऑफर किया जाता है। इस कार को BaaS के साथ सिर्फ 4.92 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। इसके बाद इस कार के लिए हर किलोमीटर 3.2 रुपये देने होते हैं।

Tata Punch EV 

टाटा ने 20 फरवरी को ही इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया है। जिसके साथ ही अब यह एसयूवी BaaS के साथ भी मिल रही है। इस एसयूवी को बैटरी एज अ सर्विस के साथ खरीदना है तो 6.49 लाख रुपये से कीमत शुरू हो जाती है। इसके बाद हर किलोमीटर कि 2.6 रुपये देने होंगे।

MG Windsor EV 

एमजी अपनी सबसे ज्‍यादा बिकने वाली कार विंडसर को भी Battery As a Service के साथ लाती है। इसके साथ कार को 9.99 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 3.9 रुपये देने पड़ते हैं।

Maruti eVitara

मारुति ने भी फरवरी में ही अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक कार ई विटारा को BaaS के साथ ऑफर कर दिया है। इस कार को 10.99 लाख रुपये की प्राइज पर BaaS के साथ खरीदा जा सकता है। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 3.99 रुपये देने होंगे।

MG ZS EV

एमजी की तीसरी कार जेडएस ईवी को भी बैटरी एज अ सर्विस के साथ लाया जाता है। इस स्‍कीम के साथ इसे 13 लाख रुपये देकर हर किलोमीटर के 4.5 रुपये देने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular