HomeAutomobilesHonda Zero Alpha Electric SUV की इंडिया में टेस्‍टिंग शुरू, 2027 में...

Honda Zero Alpha Electric SUV की इंडिया में टेस्‍टिंग शुरू, 2027 में Launch होगी

Honda Zero Alpha Electric SUV की टेस्टिंग इंडिया में शुरू हो चुकी है। मेकर इसे कब तक Launch करने वाली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Zero Alpha Electric SUV की टेस्टिंग इंडिया में शुरू किया जा चुका है। होंडा अपनी पहली ईवी को कब तक Launch करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda ने शुरू की EV टेस्टिंग

होंडा ने ऑफिशियली इंडियन मार्केट में अपनी पहली ईवी की टेस्टिंग को शुरू करने का एलान कर दिया है। मेकर ने बताया है कि अब इंडिया के अलग अलग राज्‍यों में बेहद दुर्गम इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक इस एसयूवी की कड़ी टेस्टिंग की जाएगी।

राजस्‍थान में हुई शुरुआत

मेकर ने राजस्‍थान के तापुकरा की फैक्‍ट्री में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां पर इस एसयूवी के कैमोफ्लाज्‍ड वर्जन को झंडा दिखाकर रवाना किया गया।

जापान में हो चुकी है शोकेस

2025 के जापान मोबिलिटी शो में भी इस ईवी के प्रोटोटाइप को शोकेस किया गया था। यह एसयूवी होंडा की नई जेनरेशन के डिजाइन और टेक्‍नोलॉजी पर बनाई जाएगी और बाद में इसी के मुताबिक होंडा की बाकी कारों को भी अपडेट किया जाएगा।

आराम और उपयोग में शानदार एसयूवी होगी

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकाशी नाकाजिमा ने कहा कि पूरे भारत में पब्लिक रोड वेरिफिकेशन टेस्टिंग की शुरुआत हमारी इलेक्‍ट्रिफिकेशन जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारत में ड्राइविंग और क्‍लाइमेट कंडीशंस काफी अलग हैं, और हमारे लिए रियल एनवायरमेंट में अपने इलेक्ट्रिक वाहन का पूरी तरह से टेस्‍ट करना महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम होंडा की ग्‍लोबल इंजीनियरिंग क्षमताओं और स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने का प्रतीक है, क्योंकि हम एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं जो विश्वसनीयता, आराम और उपयोग में आसानी प्रदान करती है।

कब हो रही है लॉन्‍च

मेकर ने बताया है कि इंडिया में पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में ही लॉन्‍च किया जाएगा। इसे इंडिया में ही बनाया जाएगा और दुनिया के सभी देशों तक एक Made In India एसयूवी की तरह पहुंचाया जाएगा। जिसमें जापान भी शामिल होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular