HomeAutomobilesHyundai Nexo बनी सबसे सेफ Hydrogen Car, Euro NCAP से Crash Test...

Hyundai Nexo बनी सबसे सेफ Hydrogen Car, Euro NCAP से Crash Test में मिले पूरे 5 Star

Hyundai Nexo को इंडिया के अलावा मेकर कई देशों में ऑफर करती है। इस Hydrogen Car का Euro NCAP ने Crash Test किया है। इसमें एसयूवी को कितने स्‍टार मिले हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Nexo को मेकर इंडिया के अलावा कई देशों में बेचती है। हुंडई की इस Hydrogen Car का Euro NCAP ने Crash Test किया है। क्रैश टेस्‍ट में हाइड्रोजन एसयूवी को कितने स्‍टार मिले हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Nexo का हुआ Crash Test

हुंडई कई देशों में हाइड्रोजन एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Nexo को बेचती है। मेकर की इस गाड़ी का दिसंबर 2025 में Euro NCAP ने Crash Test किया है। इस टेस्‍ट के बाद एसयूवी को सेफ्टी के लिए 5 स्‍टार दिए गए हैं।

HYUNDAI NEXO EURO NCAP CRASH TEST
HYUNDAI NEXO EURO NCAP CRASH TEST
PC- Euro Ncap

कैसा रहा Crash Test

Euro NCAP ने इस हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्‍ट्रिक एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट किया। जिसके रिजल्‍ट को दिसंबर 2025 में रिलीज किया गया। इस टेस्‍ट के मुताबिक एसयूवी को अडल्‍ट ऑक्‍यूपेंट में 90 पर्सेंट, चाइल्‍ड ऑक्‍यूपेंट के लिए 85 पर्सेंट, वनरलेबल रोड यूजर्स के लिए 76 पर्सेंट और सेफ्टी असिस्‍ट के लिए 80 पर्सेंट का स्‍कोर मिला है।

Adult Occupant में कितना स्‍कोर

अडल्‍ट ऑक्‍यूपेंट टेस्‍ट में Hyundai Nexo को टोटल 36.3 नंबर मिले हैं जो टोटल टेस्‍ट का 90 पर्सेंट है। इसमें कई टेस्‍ट किए गए, जिसमें फ्रंटल इम्‍पैक्‍ट टेस्‍ट में 16 में से 14.3 नंबर मिले हैं। दूसरे टेस्‍ट Lateral Impact में 16 में से 15 नंबर मिले हैं। Rear Impact टेस्‍ट में एसयूवी ने 4 में से 4 नंबर लिए हैं।

Child Occupant में कितन नंबर

चाइल्‍ड ऑक्‍यूपेंट टेस्‍ट में एसयूवी को 42 का स्‍कोर मिला है। यह 85 पर्सेंट है। बच्‍चों के लिए किए गए क्रैश टेस्‍ट में भी कई स्‍टेज में टेस्‍ट हुए हैं। जिसमें Frontal Impact Test में पूरे 24, सेफ्टी फीचर में 6, CRS Installation Check के लिए पूरे 12 नंबर मिले हैं।

किन पर वेलिड होगी रेटिंग

क्रैश टेस्‍ट के बाद Euro NCAP ने बताया है कि इस 5 डोर एसयूवी के लेफ्ट हैंड वर्जन पर यह टेस्टिंग हुई है। लेकिन इस रेटिंग को लेफ्ट हैंड के साथ में राइट हैंड ड्राइव वर्जन पर भी वेलिड माना जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular