HomeAutomobilesKia Syros EV इंडिया में मचाएगी तहलका! जानें कब होगी लॉन्च और...

Kia Syros EV इंडिया में मचाएगी तहलका! जानें कब होगी लॉन्च और कितनी मिलेगी रेंज

Kia Syros EV काफी जल्‍द India आ रही है। मेकर इसे कब तक Launch करेगी और इसमें कैसे Features, Range होंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Syros EV काफी जल्‍द इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हो सकती है। मेकर इसमें कौन से फीचर्स दे सकती है। कितनी रेंज मिल सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Kia Syros EV

इंडियन मार्केट में धमाका करने के लिए अब किआ की अगली पेशकश सिरोस ईवी हो सकती है। मेकर ने इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि किआ की ओर से अगली नई कार ईवी सेगमेंट में सिरोस होगी।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने इसकी ऑफिशियली अनाउंसमेंट तो नहीं की है। लेकिन इस ईवी को इंडियन मार्केट में अगले तीन से चार महीनों में लॉन्‍च किया जा सकता है। यह पूरी तरह से इंडिया में ही बनाई जाएगी और इसका इंडिया के साथ कई और देशों को भी एक्‍सपोर्ट किया जाएगा।

मिलेगी 400 KM रेंज

किआ इस ईवी में 2 बैटरी पैक के ऑप्‍शंस दे सकती है। जिसमें 42 और 52 kWh के ऑप्‍शंस होंगे। इन बैटरी से इसको एक बार फुल चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। कम वेरिएंट वाले बैटरी पैक से इसे 350 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

मिलेंगे ये फीचर्स

मेकर अपनी इस ईवी को ICE वेरिएंट की तरह फीचर्स रिच कार के तौर पर लॉन्‍च करेगी। इसमें ICE वेरिएंट वाले सभी फीचर्स के अलावा कई और फीचर्स को भी ऑफर किया जाएगा। जिससे यह अपने सेगमेंट में बाकी ईवी को कड़ी चुनौती देगी।

किनसे मिलेगी चुनौती

किआ की ईवी को जिस सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा, उसमें MG Windsor EV, Tata Curvv EV, Hyundai Creta EV को ऑफर किया जा रहा है। इन्‍हीं ईवी से इसको चुनौती मिलेगी।

क्‍या होगी प्राइज

किआ सिरोस ईवी को इंडिया में 12 से 14 लाख रुपये की र्स्‍टाटिंग एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 16 से 17 लाख रुपये तक रखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular