Lamborghini Huracan Sterrato दुनिया की सबसे तेज सुपर कारों में से एक है, Dubai जैसे कई देशों की पुलिस इस कार को पेट्रोल कार की तरह भी यूज करती है। अब किस देश ने इस कार को इस काम के लिए चुना है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Police के बेड़े में आई Lamborghini
लैम्बॉर्गिनी खरीदकर उसे चलाना दुनिया के करोड़ों लोगों का सपना होता है। लेकिन कई देशों में इस कार को चलाने का मौका आम आदमी के अलावा पुलिस को भी मिलता है। कुछ टाइम पहले इस मेकर की Huracan Sterrato को एक और कंट्री की पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल किया है।
कौन सी है कंट्री
आमतौर पर सोशल मीडिया पर Dubai या ऐसी ही कंट्री इन सुपरकारों को पुलिस के यूज में लाने के लिए वायरल होती हैं। लेकिन इस बार यह मौका अमेरिका ने दिया है। अमेरिका के न्यूजर्सी में आने वाले गारफील्ड पुलिस डिपार्टमेंट में इस कार को पेट्रोलिंग के लिए खरीदा गया है। इसके अलावा पुलिस इस कार का यूज ड्रग्स जैसे प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए चलाए जाने वाले अभियान में इस कार का यूज करेगी। इसके लिए लैम्बॉर्गिनी पैरामुस ने इसे कुछ समय के लिए पुलिस डिपार्टमेंट को दिया है।
5.2 लीटर है इंजन
मेकर ने इस कार में 5.2 लीटर का V10 इंजन दिया है। जो इस कार को सिर्फ 3.4 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ा सकता है। इस कार की टॉप स्पीड 260 KMPH तक है। ऑफ रोडिंग के लिए इस कार की हाइट को भी बढ़ाया गया है। साथ में इस कार में रैली मोड में परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए मेकर का इंटीग्रेटिड व्हीकल डाइनैमिक्स का खास एडिशन और कई और फीचर्स को भी दिया गया है। जिससे यह कार रोड के अलावा ऑफ रोडिंग के लिए भी यूज की जा सकती है।
View this post on Instagram
