HomeAutomobilesMahindra BE6 के Batman Edition का दूसरा बैच भी हो गया Sold...

Mahindra BE6 के Batman Edition का दूसरा बैच भी हो गया Sold Out, सिर्फ 7 मिनट में बिक गईं 999 यूनिट्स

Mahindra BE6 Batman Edition के लिए अभी बुकिंग खुली ही थी कि सिर्फ 7 मिनट में दूसरा बैच भी खत्‍म हो गया। इस एसयूवी में ऐसा क्‍या खास है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra BE6 Batman Edition के लिए मेकर ने हाल में बुकिंग को शुरू किया था। बुकिंग खुलते ही सिर्फ 7 मिनट में ही पूरा सेकेंड बैच खत्‍म हो गया। कब से इस बैच की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ इसे ऑफर किया जाता है। किस Price पर इसे ऑफर किया जाता है। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra BE6 Batman Edition का दूसरा बैच भी Sold Out

महिंद्रा ने हाल में ही अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी बीई6 के बेटमैन एडिशन के दूसरे बैच की बुकिंग को शुरू किया था। बुकिंग खुलते ही सिर्फ 7 मिनट में ही पूरी 999 यूनिट्स Sold Out हो गईं।

कब शुरू होगी डिलीवरी

महिंद्रा ने पहले ही बता दिया था कि एसयूवी के स्‍पेशल एडिशन के दूसरे बैच की बुकिंग के एक महीने बाद 10 अप्रैल 2026 से डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

कितनी है Price

मेकर ने इस एडिशन को नॉर्मल बीई6 के पैक थ्री पर बनाया है। इसलिए इसकी प्राइज भी सामान्‍य पैक थ्री वेरिएंट के मुकाबले 1.59 लाख रुपये तक ज्‍यादा है। इस एडिशन की एक्‍स शोरूम प्राइज 28.49 लाख रुपये है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस एडिशन में सैटिन ब्‍लैक पेंट, दरवाजों पर बेटमैन स्टिकर, बॉडी पैनल पर बेटमैन के लोगो, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ब्‍लैक इंटीरियर के साथ गोल्‍डन एसेंट्स, 12.3 इंच की 2 स्‍क्रीन, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 16 स्‍पीकर के साथ हरमन का ऑडियो सिस्‍टम, Level-2 ADAS, 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट्स, डबल डी कट स्‍टेयरिंग व्‍हील को दिया गया है।

मिलती है 682 KM रेंज

बेटमैन एडिशन को पैक थ्री पर बनाया गया है। इसलिए इसमें 79 KWh की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी को फुल चार्ज के बाद 682 किलोमीटर की रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें दी गई मोटर से 286 बीएचपी पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

इनसे मिलती है चुनौती

Mahindra BE6 को इंडियन मार्केट में MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Maruti eVitara, MG ZS EV, Vinfast VF6, Tata Curvv EV से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular