HomeAutomobilesMahindra XUV 9S लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कितनी मिलेगी रेंज, क्या...

Mahindra XUV 9S लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ कितनी मिलेगी रेंज, क्या रखी गई है इसकी Price?

Mahindra XEV 9S को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने इसे किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। कैसे फीचर्स मिलेंगे। कितने ऑप्‍शंस हैं। रिपोर्ट पढ़ें।

Mahindra XEV 9S को आखिरकार इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस Electric SUV में कौन से फीचर्स दिए हैं। बैटरी के कितने ऑप्‍शंस दिए हैं। कितने वेरिएंट में इसे ऑफर किया गया है। किस प्राइज पर इसे खरीदा जा सकेगा। कब से इसकी बुकिंग और डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XEV 9S लॉन्‍च हुई

इंडियन एसयूवी मेकर महिंद्रा ने मार्केट में अपनी सबसे नई एसयूवी Mahindra XEV 9S को फाइनली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को तीन बैटरी पैक और 4 वेरिएंट्स के साथ लॉन्‍च किया है।

कितनी है प्राइज

मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में 19.95 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है और इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 29.45 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

एसयूवी मेकर ने इस एसयूवी को 527 लीटर बूट स्‍पेस, 150 लीटर फ्रंक स्‍पेस, 50-50 स्प्लिट सीट्स, बॉस मोड, वेंटिलेटिड सीट्स, रियर विंडो सनशेड, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ड्राइवर ड्रॉजिनेस डिस्‍टेक्‍शन, 360 डिग्री व्‍यू, 140 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड फीचर्स, डिजिटल और एनएफसी कार्ड एंट्री, 205 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, विजन एक्‍स, ऑटो पार्क असिस्‍ट, ड्राइविंग मोड्स, 10 मीटर टर्निंग रेडियस, 6वे पावर्ड मेमोरी सीट, स्‍मार्ट क्‍लाइमेट कंट्रोल, हरमन के 16 स्‍पीकर वाला ऑडियो, 5जी कनेक्‍टिविटी, ट्रिपल स्‍क्रीन ले-आउट जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।

मिलेगी 202 KM टॉप स्‍पीड

मेकर ने अभी यह तो नहीं बताया है कि Mahindra XEV9S की बैटरी को चार्ज करने के बाद कितने किलोमीटर चलाया जा सकेगा। लेकिन 59, 70 और 79 kWh की बैटरी के ऑप्‍शन दिए हैं। साथ में जो मोटर दी है उससे 180 किलोवाट पावर के साथ 380 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इससे यह एसयूवी सिर्फ 7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्‍पीड भी 202 किलोमीटर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular