HomeAutomobilesआ रही है नई Maruti Brezza Facelift! किलर लुक और हाइब्रिड इंजन...

आ रही है नई Maruti Brezza Facelift! किलर लुक और हाइब्रिड इंजन के साथ मचेगा तहलका

Maruti Brezza Facelift को इंडिया में इस साल Launch किया जाएगा। मेकर इसमें क्‍या चेंज कर सकती है। कब इसे लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Brezza Facelift की तैयार मेकर कर रही है और इसी साल इसे लॉन्‍च कर दिया जाएगा। किन चेंज के साथ इस एसयूवी को इंडिया में ऑफर किया जाएगा। इससे किन SUVs को टेंशन हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Brezza Facelift होने वाली है लॉन्‍च

मारुति अपनी सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द लॉन्‍च करने वाली है। अभी मेकर ने ऑफिशियली तो कुछ डिटेल नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में ही इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

होंगे ये चेंज

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में एक्‍सटीरियर को उसी तरह रखा जाएगा जैसे अभी के वर्जन में दिया जा रहा है। लेकिन इसके इंटीरियर में कई चेंज किए जाएंगे और इसके इंजन को भी बदला जा सकता है।

मिलेगा नया इंजन?

मेकर अपनी सब 4 मीटर एसयूवी को और ज्‍यादा फ्यूल एफिशिएंट बना सकती है। इसके लिए इसमें भी हाइब्रिड इंजन को दे सकती है जो इसे एक लीटर में 30 किलोमीटर तक की माइलेज भी दे सकता है। साथ में इस एसयूवी को अंडर बॉडी CNG टैंक, Level-1 ADAS, 10.2 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले के साथ भी अपडेट किया जा सकता है।

कब तक आएगी

मारुति ने अभी इस पर ऑफिशियली तो कुछ नहीं कहा है, पर माना जा रहा है कि इसके फेसलिफ्ट को इंडिया में अगले 3-4 महीनों में ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

किसे होगी टेंशन

इंडिया में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में काफी तगड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस सेगमेंट में हर कार मेकर अपनी 1 से 2 एसयूवी ऑफर करती है। ऐसे में मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट को पहले तो मारुति की ही Fronx और Victoris से चुनौती मिल सकती है। इसके अलावा इस कार को Hyundai Venue Facelift, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XVU 3XO, Tata Nexon के साथ भी दो दो हाथ करने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular