HomeAutomobilesMaruti Suzuki Fronx खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ी खबर—ANCAP...

Maruti Suzuki Fronx खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बड़ी खबर—ANCAP के खराब सेफ्टी नतीजों के बाद इस देश में बिक्री पर लगी रोक

Maruti Suzuki Fronx को इंडिया में काफी खरीदा जाता है, लेकिन एक देश ने Crash Test के नतीजों के बाद इसे बेचने पर रोक लगा दी है। यह देश कौन सा है और क्‍यों ऐसा किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Suzuki Fronx को इंडिया के अलावा कई देशों में बेचा जाता है। मी‍डिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक देश ने Crast Test के नतीजों के बाद इस कार की सेल्‍स को रोक दिया है। Crash Test किस एजेंसी ने किया है, इसके बाद कार को क्‍या रेटिंग मिली है और किस देश ने इसकी सेल्‍स पर रोक लगाई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Suzuki Fronx का हुआ Crash Test

Maruti Fronx का कुछ दिन पहले ही Crash Test किया गया है। इस टेस्‍ट को ऑस्‍ट्रेलिया NCAP ने किया है। जिसके बाद आए नतीजों से काफी चौंका दिया है।

क्‍या आए नतीजे

क्रैश टेस्‍ट के बाद जो नतीजे आए हैं उसने काफी ज्‍यादा चौंकाया है। टेस्‍ट के बाद इस कार को सेफ्टी के लिए सिर्फ 1 स्‍टार मिला है। इस कार में पीछे बैठने वाले पैसेंजर की सीट बेल्‍ट को खींचने वाला यंत्र खराब हो गया, जिसकी वजह से इसको काफी खराब रेटिंग दी गई।

किस देश ने रोकी सेल्‍स

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नतीजे आने के बाद Maruti Fronx की सेल को New Zealand ने पूरी तरह से रोक दिया है। न्‍यूजीलैंड की परिवहन एजेंसी वाका कोटाहि ने अपने देश में रजिस्‍टर्ड 1115 यूनिट्स के मालिकों को भी इस क्रैश टेस्‍ट के नतीजों की जानकारी दी है।

ANCAP CEO ने सफर न करने की सलाह दी

ऑस्‍ट्रेलियाई NCAP की सीईओ कार्ला ने भी क्रैश टेस्‍ट के नतीजों के बाद सलाह दी है कि जब तक खराबी को दूर नहीं किया जाता और जरूरी सुधार नहीं किए जाते तब तक सुजुकी फ्रॉन्‍क्‍स की पिछली सीट पर यात्रा नहीं करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular