HomeAutomobilesMercedes CLA Electric की बुकिंग शुरू, मात्र ₹1.5 लाख में बुक करें...

Mercedes CLA Electric की बुकिंग शुरू, मात्र ₹1.5 लाख में बुक करें 792km रेंज वाली ‘जादुई’ कार

Mercedes Benz CLA Electric के लिए अब Booking शुरू हो चुकी है। मेकर इसके लिए कितने रुपये लेकर रिजर्व कर रही है। कब और किस Price पर इसे Launch किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz CLA Electric को अब ऑफिशियली बुक करवाया जा सकता है। मेकर इस कार के लिए कितने रुपये में Booking कर रही है। कब तक और किस Price पर इसे Launch किया जाएगा। कितने वेरिएंट्स और रेंज मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz CLA Electric की Booking शुरू

मर्सिडीज ने इलेक्‍ट्रिक कार सेगमेंट जल्‍द लॉन्‍च होने वाली सीएलए इलेक्‍ट्रिक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ऑफिशियली इस कार को 1.5 लाख रुपये देकर डीलरशिप या ऑनलाइन बुक करवाया जा सकता है। इसे अभी बुक करवाने पर मेकर बॉक्‍स चार्जर को भी फ्री में दे रही है।

मिलेगा Standard Variant

मेकर ने बताया है कि इस कार को लॉन्‍ग रेंज के अलावा स्‍टैंडर्ड रेंज के साथ भी ऑफर किया जाएगा। इसके स्‍टैंडर्ड रेंज वेरिएंट को CLA 200 नाम से लाया जाएगा, जबकि इसके लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट को CLA 250+ नाम से ऑफर किया जाएगा।

April 2026 से डिलीवरी शुरू

मेकर के मुताबिक इस कार की डिलीवरी को अप्रैल 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अप्रैल से इसके लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट्स की डिलीवरी को ही शुरू किया जाएगा। स्‍टैंडर्ड रेंज वाले वेरिएंट के लिए जून 2026 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

CLA 200 में कितनी रेंज

मेकर ने बताया है कि इस कार के लोअर वेरिएंट सीएलए 200 को एक बार चार्ज करने के बाद 542 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। इसको 240 किलोवाट डीसी फास्‍ट चार्जर से 20 मिनट चार्ज करने के बाद 320 किलोमीटर की रेंज मिल पाएगी।

CLA 250+ में मिलेगी इतनी रेंज

मर्सिडीज इस कार के महंगे वेरिएंट में 85 kWh की बैटरी देगी। जिसको एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

किस प्राइज पर होगी लॉन्‍च

मर्सिडीज ने बताया है कि CLA 200 की अनुमानित एक्‍स शोरूम प्राइज 55 लाख रुपये हो सकती है। वहीं CLA 250+ की अनुमानित एक्‍स शोरूम प्राइज 59 लाख रुपये तक होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular