HomeAutomobilesMG Comet है India की सबसे सस्‍ती EV, डिजाइन और फीचर्स से...

MG Comet है India की सबसे सस्‍ती EV, डिजाइन और फीचर्स से लेकर मिलती है कमाल की रेंज

MG Comet EV: चीन की SAIC और JSW के जाइंट वेंचर की कंपनी MG इंडिया में कई कारों को ऑफर करती है। MG इंडिया की सबसे कम Price वाली EV के तौर पर MG Comet को भी लाती है। कैसे फीचर्स, डिजाइन और पावरट्रेन के साथ MG Comet EV को खरीदकर लाया जा सकता है। हम इस आर्टिकल में समझने की कोशिश करते हैं।

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में EV सेगमेंट की डिमांड बढ़ रही है। जिसे देखकर MG ने इंडिया की सबसे सस्‍ती EV को 26 April 2023 में लॉन्‍च किया था। इस कार में कैसे फीचर्स मिलते हैं। किस तरह का पावरट्रेन MG Comet में मिलता है। डेली रूटीन में क्‍या इसका उपयोग सही होगा या नहीं। आइए समझने की कोशिश करते हैं।

MG Comet EV – India’s Most Affordable EV with Amazing Features & Range!

MG Comet इंडिया की सबसे अर्फोडेबल EV है। जिसे कई शानदार फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। MG इस कार को इंडिया में अप्रैल 2023 से ऑफर कर रही है और हर महीने हजारों Comet को इसके डिजाइन, फीचर्स, रेंज और Price के कारण खरीदा जाता है।

MG Comet EV – Features

MG Comet EV में कुछ ऐसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं, जिनको इसकी Price पर कोई भी कंपनी ऑफर नहीं करती। इस गाड़ी में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, 10.25 इंच इंटीग्रेटिड फ्लोटिंग स्‍क्रीन, लेदर कवर्ड स्‍टीयरिंग व्‍हील, 2 डोर के साथ चार लोगों की सिटिंग, राइडिंग के लिए Eco, Normal और Sports मोड्स एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, इंटरनेट इनसाइड के साथ 55+ कनेक्‍टिड कार फीचर्स मिलते हैं।

MG Comet EV – powertrain

MG Comet EV को 17.3 kWh प्रिज्‍मैटिक लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। इसके साथ इसमें PMSM मोटर मिलती है। इस मोटर से कार को 42 पीएस पावर और 110 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। कार को टाइप-2 चार्जर कनेक्‍शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी बैटरी को 3.3 kWh चार्जर से 0-80 पर्सेंट चार्ज करने में 5.5 घंटे और 0-100 पर्सेंट चार्ज करने में 7 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज होने के बाद इसको 230 किलोमीटर की रेंज (MG Comet EV Range) मिलती है।

MG Comet EV – Safety

MG Comet EV में सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर डिस्‍क ब्रेक, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, फ्रंट और रियर सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, मैनुअल पार्किंग ब्रेक, फॉलो मी हेडलैंप, स्‍पीड सेसिंग ऑटो डोर लॉक, टीपीएमएस, रिवर्स पार्किंग कैमरा, IP67बैटरी जैसी सेफ्टी मिलती है।

MG Comet EV – Price

MG Comet EV को Executive, Excite, Exclusive वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट Executive की एक्‍स शोरूम Price 699800, Excite की एक्‍स शोरूम Price 825800, Exclusive वेरिएंट की एक्‍स शोरूम Price 935800 रुपये है। इसके Blackstorm Edition की एक्‍स शोरूम Price 980800 रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments