HomeAutomobilesअब नहीं चलेगा कंपनियों का खेल! AC चालू होने पर आपकी कार...

अब नहीं चलेगा कंपनियों का खेल! AC चालू होने पर आपकी कार देगी कितनी माइलेज? इस तारीख से सच बताना होगा जरूरी

कार मेकर्स अपनी कार की माइलेज की डिटेल छुपाते हैं। लेकिन अब सरकार के आदेश के बाद कार में AC ऑन और ऑफ करने के बाद कितनी माइलेज मिलेगी। यह बताना कब से अनिवार्य होने वाला है। रिपोर्ट में पढ़ें।

अब कार मेकर्स नई कार लॉन्‍च करते हुए जो माइलेज बताती हैं, वह रियल वर्ल्‍ड में नहीं मिल पाती। ऐसा करने वालों को अब कब से AC चालू करने और बंद करने के बाद माइलेज मिलती है इसकी डिटेल देनी होगी। ऐसा किस आदेश के बाद कब से अनिवार्य होने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

बतानी होगी सच्‍चाई

अब तक कई कार मेकर्स अपनी कार के माइलेज को लेकर डिटेल शेयर करती हैं और कई मेकर्स इस बात को छुपाती हैं। लेकिन अब सभी को कार की माइलेज की सच्‍चाई बताना अनिवार्य होने वाला है।

माइलेज टेस्‍ट को लेकर नए नियम

सरकार ने पिछले हफ्ते ही एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद अब मेकर्स को अपनी कार की सही माइलेज की जानकारी देनी होगी। इस नियम के तहत मेकर्स अब अपनी कार के एसी को ऑन करने और ऑफ करने के बाद मिलने वाली माइलेज की डिटेल देंगे।

कब से देनी होगी डिटेल

इंडिया में कार मेकर्स को 1 October 2026 और उसके बाद बेची जाने वाली सभी कारों की माइलेज की डिटेल देना अनिवार्य हो जाएगा। जिसके बाद हर कार के हर मॉडल से एसी ऑन करने और ऑफ करने के बाद कितनी माइलेज मिलती है, यह बताना जरूरी होगा।

अभी तक कैसे होता है टेस्‍ट

अभी तक मेकर्स अपनी कार की जो माइलेज बताते हैं वह एसी बंद करने के बाद निकाली जाती है। लेकिन रियल वर्ल्‍ड में लोग बिना एसी कार नहीं चलाते और इस वजह से कार की असल माइलेज और कंपनी की बताई माइलेज में काफी अंतर हो जाता है।

अधिसूचना में क्‍या है

सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमें कहा गया है‍ कि 1 अक्‍टूबर 2026 और उसके बाद बेची जाने वाली किसी भी कार जो देश में बनी हो या फिर आयातित हो, उनका समय समय पर एआईएस-213 के मुताबिक एसी चालू होने भी पर टेस्‍ट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular