HomeAutomobilesToll Tax पर खत्म होगी लंबी लाइनें, सरकार ने तय की आखिरी...

Toll Tax पर खत्म होगी लंबी लाइनें, सरकार ने तय की आखिरी तारीख; अब FASTag नहीं तो इन 2 तरीकों से देना होगा टैक्स

Toll Tax देने के लिए टोल प्‍लाजा पर लंबी लाइन लग जाती हैं। लेकिन अब सरकार ने नए नियम की घोषणा कर दी है, जिससे लाइनों में कमी आएगी। यह नियम क्‍या है और कब से लागू हो रहा है। आइए जानते हैं।

Toll Tax पर अक्‍सर लंबी लाइनें लोगों को काफी ज्‍यादा परेशान करती हैं। लेकिन अब इन लाइनों को खत्‍म करने की कोशिश करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने नया नियम लागू करने की घोषणा कर दी है। मंत्रालय की ओर से किस नियम को कब से लागू करने की जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लागू होगा नया नियम

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 20 फरवरी 2026 को जानकारी दी गई है कि देशभर में सभी नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर बने हुए Toll Tax Plaza पर कैश में भुगतान को बंद कर दिया जाएगा।

कब से लागू होगा नियम

मंत्रालय के मुताबिक नए नियम को देशभर में 1 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया जाएगा। जिसके बाद सिर्फ FASTag और UPI के जरिए ही टोल टैक्‍स का भुगतान किया जा सकता है।

क्‍यों किया जाएगा लागू

मंत्रालय का मानना है कि देश में सभी टोल प्‍लाजा पर जिस भी वाहन में फास्‍टैग नहीं होता और वह नगद भुगतान करता है तो इससे सामान्‍य से ज्‍यादा समय लगता है। जिससे बाकी वाहनों को कतार में लगना पड़ता है और उनके समय का भी नुकसान होता है। अन्‍य वाहनों को ज्‍यादा समय न लगे इसके लिए नए नियम को लागू किया जा रहा है।

NHAI के पास कितने हैं टोल प्‍लाजा

देश में मौजूदा समय के दौरान नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया के पास 1150 से ज्‍यादा टोल प्‍लाजा हैं। इन सभी टोल प्‍लाजा पर इस नियम को लागू करने की तैयारी की जा रही है।

UPI से पेमेंट में होगा फायदा

सरकार ने कुछ समय पहले ही टोल प्‍लाजा पर यूपीआई के जरिए भुगतान करने वालों को छूट देने का एलान किया था। फास्‍टैग न होने पर टोल टैक्‍स को अगर यूपीआई से दिया जाता है तो इसके लिए दोगुना टैक्‍स नहीं देना पड़ता बल्कि सिर्फ 1.25 गुना टोल का ही भुगतान करना पड़ता है। जिससे नगद भुगतान के मुकाबले यूजर्स को बचत होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular