HomeAutomobilesRenault Triber 2025: 23 जुलाई को होगी लॉन्च, इन नए अपडेट्स से...

Renault Triber 2025: 23 जुलाई को होगी लॉन्च, इन नए अपडेट्स से मिलेगी नई पहचान

Renault Triber 2025 launch: इंडियन मार्केट में हैचबैक, सेडान, एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट की कारों को ऑफर किया जाता है। इनमें एमपीवी सेगमेंट ऐसा है जो हर तरह की कारों के साथ खुद को फिट बैठा लेता है। इसी सेगमेंट में कल Renault Triber 2025 लॉन्‍च (New Car) हो रही है। इसमें कैसे अपडेट्स दिए जाएंगे। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कल लॉन्‍च होगी Renault Triber 2025

रेनो ट्राइबर 2025 को कल (23 जुलाई 2025) को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा। अभी भी इस कार को इंडियन मार्केट में बेचा जाता है। लेकिन अब इसके नए वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍या होंगे अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ज्‍यादा अपडेट्स नहीं मिलेंगे। इसकी जगह इसमें छोटे छोटे अपडेट्स को देने के साथ इसके लुक को थोड़ा फ्रेश किया जाएगा। यह अपडेट्स कॉस्‍मैटिक होंगे और मेकेनिकल कोई बदलाव इसमें नहीं होगा।

कितना बदलेगा लुक

कार के लॉन्‍च के टाइम ही इस बात का सही जवाब मिलेगा। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसके फ्रंट और रियर को अपडेट किया जाएगा। इंटीरियर में भी डैशबोर्ड, कलर थीम और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में अपडेट मिलेगा और कुछ नए फीचर्स (Renault Triber new features) देकर फ्रेश फीलिंग लाने की कोशिश की जा सकती है। इसके अलावा जो इंजन अभी के वर्जन में मिल रहा है उसे ही अपडेटिड ट्राइबर में दिया जाएगा।

कितनी बढ़ेगी प्राइज

इस बात की उम्‍मीद कम ही है कि रेनो अपनी ट्राइबर 2025 (Triber facelift India) की प्राइज में बदलाव करेगी। हो सकता है कि रेनो ट्राइबर की मौजदा प्राइज पर ही 2025 वर्जन को लॉन्‍च कर दिया जाए। लेकिन अगर कोई बदलाव होता भी है तो बेहद मामूली हो सकता है और दो से पांच हजार रुपये तक ही बढ़ाए जा सकते हैं।

किससे होगी टक्‍कर

रेनो ट्राइबर 2025 के लॉन्‍च के साथ ही इसकी टक्‍कर Maruti Ertiga के साथ होगी। वैसे तो दोनों कारों के बीच इंजन से लेकर फीचर्स और तकनीक में थोड़ा फासला लगता है, लेकिन फिर भी दोनों के बीच ही टक्‍कर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular