HomeAutomobilesSimple One 2 Gen स्कूटर्स हुए लॉन्च—लंबी 400 KM रेंज, शानदार फीचर्स...

Simple One 2 Gen स्कूटर्स हुए लॉन्च—लंबी 400 KM रेंज, शानदार फीचर्स और कीमत इतनी कि हर कोई देखेगा दोबारा

Simple One ने इंडियन मार्केट में 3 नए Electric Scooter लॉन्‍च कर दिए हैं। मेकर ने साथ में एक और स्‍कूटर को अनवील भी किया। इनमें कैसे फीचर्स दिए हैं, कितनी रेंज है और क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Simple One ने इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। मेकर ने 2 Gen के 3 नए Electric Scooters को लॉन्‍च किया है। इन स्‍कूटर्स में कैसे फीचर्स दिए हैं। कितनी रेंज दी है। कितना प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Simple one Ultra electric scooter
Simple one Ultra electric scooter
PC- autotechbiz.in

Simple One ने लॉन्‍च किए 2 Gen Electric Scooters

इंडियन इलेक्‍ट्रिक टू व्‍हीलर स्‍टार्टअप सिंपल वन ने इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका करते हुए 1 या 2 नहीं बल्कि 3 नए स्‍कूटर्स को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इन स्‍कूटर्स को बेंगलुरू में एक इवेंट के दौरान लॉन्‍च किया। इन सभी स्‍कूटर्स को पहले से ज्‍यादा अच्‍छे एयरोडायनेमिक्‍स के साथ लाया गया है। इसका वजन भी पुरानी जेनरेशन के मुकाबले कम किया गया है।

Simple one Ultra electric scooter
Simple one Ultra electric scooter
PC -autotechbiz.in

मिले शानदार फीचर्स

इन स्‍कूटर्स में मेकर ने LED लाइट्स, छोटा वाइजर, डबल LED DRL, Road, Rain, Track और Rally जैसे मोड्स दिए हैं। साथ में मोनोशॉक सस्‍पेंशन, सिंगल सीट, 7 इंच डिस्‍प्‍ले, इंटीग्रेटिड ग्‍लोव बॉक्‍स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पहले से ज्‍यादा स्‍लीक और एयरोडायनेमिक रियर वाइजर, पहले से ज्‍यादा अपडेट की गई चेसिस, ड्यूल टोन कलर्स, 18 डिग्री इंक्‍लाइन के साथ इसे पहाड़ों पर भी चलाने में दिक्‍कत नहीं होती। 35 लीटर का अंडर सीट स्‍टोरेज स्‍पेस और बूट लैंप भी दिया है। इसके साथ ही स्‍कूटर्स में फ्लैट बोर्ड भी दिया है। इनमें Simple OS दिया है जो 6 लेयर आर्किटेक्‍चर के साथ आया है। जिसमें राइड डेटा, ट्रैक्शन कंडीशन को रियल टाइम में अपडेट मिलता है। जिससे राइडिंग के टाइम फायदा मिलता है। साथ में 4 लेवल रीजनरेटिव मोड से रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है। क्रूज कंट्रोल के भी दो मोड स्‍टैंडर्ड और मेट्रो मोड दिए हैं। ड्रॉप सेफ, सुपर होल्‍ड, रैपिड ब्रेकिंग जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए हैं। इस नए जेनरेशन में सुपर होल्‍ड टेक्‍नोलॉजी को भी दिया है साथ में इनकॉग्‍निटो मोड और स्‍पीड लिमिट मोड, क्रॉल मोड, लि‍ंप होम मोड, फॉर्वर्ड और रिवर्स मोड, गाइड मी होम लाइट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, 300 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी भी दी है।

Simple one Ultra electric scooter
Simple one Ultra electric scooter
PC – autotechbiz.in

400 KM रेंज

मेकर ने स्‍कूटर्स को 0-40 की स्‍पीड पड़कने में 2.55 सेकेंड लगते हैं और 19.6 मीटर में पूरी तरह से रूक जाता है। अब नई जेनरेशन में सस्‍पेंशन को भी दोबारा से ट्यून किया गया है। इन तीनों स्‍कूटर्स में सबसे बड़ी बैटरी 5 kWh की दी है जो इसे 265 KM की IDC रेंज देती है। EcoX में 190 किलोमीटर की रेंज मिलती है। SonicX में 62 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें 115 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

Simple one Ultra electric scooter
Simple one Ultra electric scooter
PC-autotechbiz.in

इतनी है Price

इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। जिसमें 3.7 KWh, 4.5 kWh और 5 kWh वेरिएंट्स हैं। जिनकी एक्‍स शोरूम प्राइज 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.78 लाख रुपये है। मेकर ने स्‍कूटर पर लाइफटाइम वारंटी को ऑफर किया है जो इसकी मोटर और बैटरी पर दी गई है।

Simple one Ultra electric scooter
Simple one Ultra electric scooter
PC – autotechbiz.in

 

 

स्कूटर के फीचर्स – डिटेल्ड चार्ट
फीचर कैटेगरी उपलब्ध फीचर्स
लाइटिंग और डिजाइन LED लाइट्स, डबल LED DRL, छोटा फ्रंट वाइजर, स्लिक और एयरोडायनेमिक रियर वाइजर, ड्यूल-टोन कलर्स
राइडिंग मोड्स Road, Rain, Track और Rally मोड
सस्पेंशन और चेसिस मोनोशॉक सस्पेंशन, अपडेटेड चेसिस
सीट और कम्फर्ट सिंगल सीट, फ्लैट बोर्ड
डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी 7-इंच डिस्प्ले, Simple OS (6-लेयर आर्किटेक्चर)
स्मार्ट फीचर्स राइड डेटा और ट्रैक्शन कंडीशन का रियल-टाइम अपडेट
रेंज और एफिशिएंसी 4-लेवल रीजनरेटिव मोड
क्रूज कंट्रोल स्टैंडर्ड और मेट्रो मोड
स्टोरेज 35 लीटर बूट स्पेस, बूट लैंप, इंटीग्रेटेड ग्लोव बॉक्स
चार्जिंग USB चार्जिंग पोर्ट
सेफ्टी फीचर्स ड्रॉप सेफ, सुपर होल्ड टेक्नोलॉजी, रैपिड ब्रेकिंग
एडवांस्ड मोड्स इनकॉग्निटो मोड, स्पीड लिमिट मोड, क्रॉल मोड, लिम्प होम मोड
मूवमेंट फीचर्स फॉरवर्ड और रिवर्स मोड
नेविगेशन और लाइट्स टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गाइड-मी-होम लाइट
पानी और पहाड़ी क्षमता 300mm वाटर वेडिंग कैपेसिटी, 18° इनक्लाइन पर चलने में सक्षम

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular