HomeAutomobilesSuzuki Motofest Campaign का हुआ आगाज, अब टेस्‍ट राइड के साथ मिल...

Suzuki Motofest Campaign का हुआ आगाज, अब टेस्‍ट राइड के साथ मिल रहे हजारों रुपये के Offers

Suzuki Motofest Campaign का आगाज हो गया है। जिसके बाद इंडिया के कई बड़े शहरों में Test Ride के साथ हजारों रुपये के Offers मिल रहे हैं। इनका फायदा कैसे मिलेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Suzuki Motofest Campaign को सुजुकी मोटरसाइकिल ने शुरू कर दिया है। जिसके बाद इंडिया के कई छोटे – बड़े शहरों में Test Ride के साथ हजारों रुपये के Offers मिल रहे हैं। इनका फायदा कैसे मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Suzuki Motofest Campaign शुरू हुआ

सुजुकी ने इंडिया में मोटोफेस्‍ट कैंपेन को शुरू कर दिया है। जिसके बाद देशभर में कई शहरों में कस्‍टमर्स को सुजुकी की बाइक्‍स और स्‍कूटर्स को एक्‍सपीरियंस करने का मौका दिया जा रहा है।

मिलेगा Test Ride का एक्‍सपीरियंस

मेकर ने इंडिया के छोटे – बड़े शहरों के बाजारों, लाइफस्टाइल हब और युवाओं के पसंदीदा पाइंट्स पर एक्‍सपीरियंस देने का प्‍लान किया है। जिसमें ओपन फॉर्मेट टेस्ट राइड प्रतिभागियों को व्यावहारिक राइडिंग स्थितियों में सुजुकी टू-व्हीलर्स के प्रदर्शन, हैंडलिंग और आराम का एक्‍सपीरियंस लेने में मदद मिलेगी।

किन व्‍हीकल्‍स से होगा एक्‍सपीरियंस

मेकर ने Suzuki Avenis, Gixxer 250, Gixxer SF 250 जैसे व्‍हीकल्‍स के साथ इस एक्‍सपीरियंस को देने के लिए कैंपेन को शुरू किया है।

होगा हजारों रुपये का फायदा

एक्‍सपीरियंस करने के बाद जो कस्‍टमर्स सुजुकी के प्रोडक्‍ट्स को खरीदेंगे उनको हजारों रुपये के ऑफर्स भी दिए जाएंगे, जिससे उनको बड़ा फायदा मिलेगा। मेकर ने बताया है कि 150cc GIXXER पर 8 साल तक की एक्‍सटेंडेड वारंटी को दिया जाएगा जिसकी कीमत 1515 रुपये की है। इसके अलावा GIXXER SF पर कॉम्‍प्‍लीमेंट्री इंश्‍योरेंस और 8 साल तक की 7000 की एक्‍सटेंडेड वारंटी, GIXXER SF 250 और GIXXER 250 पर 7000 और 9000 रुपये तक की कॉम्‍प्‍लीमेंटी इंश्‍योरेंस, किसी भी GIXXER सीरीज की मोटरसाइकिल की खरीद पर रोमांचक उपहार जीतने का मौका और सुजुकी एवेनिस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 5000 रुपये का गारंटीड वाउचर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Suzuki eAccess का स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों कमाल—Photo Gallery में देखें डिजाइन, फीचर्स और हर एंगल

कस्‍टमर्स को सुजुकी का एक्‍सपीरियंस करवाना है लक्ष्‍य

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्‍स और मार्केटिंग उपाध्यक्ष दीपक मुत्रेजा ने कहा कि सुजुकी मोटोफेस्ट सुजुकी दोपहिया वाहन चलाने से मिलने वाली खुशी और रोमांच का उत्सव है। हम इस अनुभव को शोरूम से बाहर ले जाकर ग्राहकों के और करीब ला रहे हैं, जिसके लिए हम कई जमीनी गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य इच्छुक राइडर्स और उत्साही लोगों को हमारे दोपहिया वाहनों के प्रदर्शन और दमदार आकर्षण का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है, साथ ही पूरे भारत में बढ़ते सुजुकी समुदाय को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular