Swati Maliwal ने राज्यसभा में कारों की सेफ्टी और सड़क हादसों का गंभीर मुद्दा उठाया है। अपनी बात रखते हुए राज्यसभा सांसद ने सदन में क्या कहा है, किस तरह की मांग केंद्र सरकार से की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
राज्यसभा सांसद ने उठाया मुद्दा
आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने संसद में सड़क हादसों और वाहनों के सेफ्टी फीचर्स जैसे बेहद गंभीर मुद्दे को उठाया। अपने भाषण में स्वाति मालिवाल की ओर से कहा गया है कि साल 2024 में भारत में करीब 4.8 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 1.7 लाख लोगों की मौत हो गई। आप सांसद की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में रोजाना 485 लोगों की सड़क हादसों में मौत होती है।
कारों में एयरबैग की संख्या में अंतर
आप सासंद ने राज्यसभा में कहा कि जहां एक ओर अमेरिका में 1998 से हर कार में एयरबैग अनिवार्य हैं, वहीं इंडिया में अभी भी कारों के बेस वेरिएंट्स में सिर्फ दो ही एयरबैग दिए जाते हैं। बेस वेरिएंट के अलावा उसी गाड़ी के महंगे वेरिएंट्स में छह या उससे ज्यादा एयरबैग मिलते हैं। हमारे देश में सेफ्टी ऐसा फीचर है, जिसके लिए अतिरिक्त कीमत देनी पड़ती है।
BNCAP शुरू करना अच्छा कदम
भारत की सरकार ने साल 2023 में BNCAP को शुरू किया था। जिसमें कारों की क्रैश सेफ्टी टेस्टिंग कर उनको स्टार रेटिंग दी जा सकती है। आप सांसद के मुताबिक यह काफी अच्छा कदम है, लेकिन भारत इस तरह के टेस्ट के साथ क्रैश टेस्टिंग अभी अनिवार्य नहीं हुई है।
भारत में 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.7 लाख लोगों की जान गई। पर आज भी यहाँ कार के Safety features लग्जरी आइटम की तरह देखे जाते हैं।
मैंने संसद में मांग उठाई कि हर गाड़ी में 6 Airbags और BNCAP Crash Testing अनिवार्य होने चाहिए! कई बार वही कंपनियां जो यूरोप और अमेरिका में 5… pic.twitter.com/dAeSkdcKfj
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 10, 2026
