Tata Punch EV Facelift को अब इंडिया में Launch कर दिया है। मेकर ने इसमें किस तरह के Features दिए हैं, क्या Battery और Range में चेंज किया है। किस Price पर Launch किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Launch हो गई Tata Punch EV Facelift
टाटा पंच ईवी के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी के एक्सटीरियर में कुछ चेंज किए हैं। जिसके बाद यह पुराने वर्जन से ज्यादा अच्छे लुक के साथ आ गई है।
मिले ये फीचर्स
मेकर ने इस एसयूवी के फ्रंट में चार्जिंग पाइंट, LED लाइट्स, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल टोन पेंट स्कीम, सिंगल पेन सनरूफ, लेदरेट सीट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, शॉर्क फिन एंटीना, लाइट इंटीरियर थीम, 16 इंच अलॉय व्हील्स, i-हाई बीम अलर्ट, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, ईएसपी, टीपीएमएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज माउंट, रिमोट कमांड, नेविगेशन और कंट्रोल, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, हरमन ऑडियो, एसयूवी में मेकर ने 2 नए कलर्स Fearless Yellow और Copper को भी शामिल किया है। इसको 195 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस और 450 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, 1360 किलोग्राम कर्ब वेट दिया गया है।
इतनी है रेंज
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट को 30 और 40 kWh की LFP प्रिज्मेटिक बैटरी के 2 ऑप्शन दिएए गए हैं। इसकी LR बैटरी को चार्ज करने के बाद एसयूवी को ARAI की रेंज के हिसाब से 468 किलोमीटर चलाया जा सकता है। इसमें डिजिटल गियर नॉब भी मिलती है। इसकी बैटरी को 65 kW फास्ट चार्जर से 20 से 80 पर्सेंट चार्ज करने में सिर्फ 26 मिनट लगते हैं। 15 मिनट के चार्ज से इसे 135 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इस एसयूवी में जो मोटर मिलती है उससे इसे 95 किलोवाट पावर मिलती है। जिससे एसयूवी को 9 सेकेंड से कम टाइम में 0-100 KMPH की स्पीड मिल जाती है। इसमें पैडल शिफ्टर्स के अलावा रीजन के 4 मोड मिलते हैं।

PC – tata.ev
