HomeAutomobilesTata Punch Facelift मॉडल में क्या नया मिलेगा और कब होगा Launch,...

Tata Punch Facelift मॉडल में क्या नया मिलेगा और कब होगा Launch, पढ़कर आप भी हो जाएंगे एक्साइटेड

Tata Punch Facelift को इंडिया में काफी जल्‍द लॉन्‍च कर दिया जाएगा। लॉन्‍च किए जाने से पहले इस एसयूवी को लगातार टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के टाइम ही इसे कई बार देखा गया है। टेस्टिंग के टाइम देखी गई यूनिट से किस तरह की डिटेल मिल पाई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आने वाली है Tata Punch Facelift

टाटा अपनी माइक्रो एसयूवी पंच के फेसलिफ्ट वर्जन को इंडिया में काफी जल्‍द ही लॉन्‍च कर देगी। लेकिन इसके पहले इसका फेसलिफ्ट वर्जन काफी ज्‍यादा चर्चा में है। वजह यह है कि इसे लॉन्‍च से पहले कई बार टेस्टिंग के टाइम पर देखा जा चुका है।

होंगे ये चेंज 

मेकर ने भले ही इस एसयूवी के फेसलिफ्ट पर ज्‍यादा कुछ नहीं कहा है, लेकिन टेस्टिंग के टाइम देखी गई यूनिट से काफी डिटेल मिल रही है। सबसे पहली डिटेल तो यही है कि इस एसयूवी को भी उसी तरह डिजाइन किया गया है जैसे टाटा अपनी Tata Harrier और Tata Safari को करता है। कहने का मतलब है कि टाटा की पंच फेसलिफ्ट का फ्रंट फेशिया अपने से बड़े सेगमेंट में आने वाली इन दोनों एसयूवी की तरह ही होगा। जिसमें पतली एलईडी डीआरएल कम इंडीकेटर लाइट होगी और नीचे की ओर एलईडी और हेलोजन लाइट्स को दिया जाएगा। इसके अलावा इस एसयूवी में आगे से पीछे तक ब्‍लैक क्‍लैडिंग को दिया जाएगा और एक्‍सटीरियर को ड्यूल टोन थीम पर रखा जाएगा। जिसमें रूफ को ग्‍लॉसी ब्‍लैक फिनिश के साथ पतली रूफ रेल होंगी। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा।

इंटीरियर में इस एसयूवी को नई ड्यूल टोन थीम मिलेगी और इसमें भी टाटा का लाइट वाला लोगो और 2स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील आएगा, जिसमें फोन और इंफोटेनमेंट से लेकर क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें पहले से बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सनरूफ भी मिलेंगे। टाटा पंच फेसलिफ्ट की फ्रंट सीट्स को वेंटिलेटिड फीचर भी मिल सकता है, लेकिन यह सब फीचर इसके सभी वेरिएंट्स की जगह टॉप और सेकेंड टॉप वेरिएंट्स में ही ऑफर किए जाएंगे।

इंजन में होगा चेंज?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भले ही इस एसयूवी में कई कॉस्‍मैटिक चेंज हों, लेकिन इसके इंजन को नहीं बदला जाएगा। इसमें 1.2 लीटर 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल और सीएनजी इंजन ही मिलेगा। जिसमें 5स्‍पीड मैनुअल और 5स्‍पीड एएमटी गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular