HomeAutomobilesTata ला रही है अपनी सबसे 'पावरफुल' Electric SUV Safari EV, साल...

Tata ला रही है अपनी सबसे ‘पावरफुल’ Electric SUV Safari EV, साल के आखिर तक हो सकती है Launch

Tata Safari EV को इंडिया में Launch करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर इस एसयूवी को कब तक लॉन्‍च कर सकती है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Safari EV को इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर अपनी सबसे ताकतवर एसयूवी को कब तक लॉन्‍च कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होगी Tata Safari EV

टाटा मोटर्स अभी तक मिड साइज 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में सफारी को बेचती है। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में ही इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है।

कब तक हो सकती है लॉन्‍च

मेकर ने अभी ऑफिशियली तो कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्‍वार्टर यानि कि अक्‍टूबर से दिसंबर 2026 तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

JLR D8 प्‍लेटफॉर्म पर ही बनेगी

टाटा इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को भी जगुआर लैंड रोवर के डी8 प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाएगी। जिसके बाद यह दूसरी एसयूवी होगी, जिसे इसी प्‍लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसके अलावा इसे टाटा की दूसरी जेनरेशन के आर्किटेक्‍चर Acti.ev+ पर बनाया जाएगा।

600 KM की मिलेगी रेंज

लॉन्‍च के टाइम ही इसकी रेंज, फीचर्स, प्राइज की डिटेल मिलेगी, लेकिन इसको 65 और 75 kWh की बैटरी के ऑप्‍शंस मिल सकते हैं। इन बैटरी के साथ इस एसयूवी को फुल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। साथ में सिंगल और ड्यूल मोटर के ऑप्‍शंस भी मिल सकते हैं। जिससे इसे 390 हॉर्स पावर और 504 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

क्‍या होगी प्राइज?

अभी इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में सिर्फ ICE सेगमेंट में लाया जाता है। जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 13.29 से 25.96 लाख रुपये तक है। लेकिन ईवी में कई और अपडेट और फीचर्स मिलेंगे जो इसकी प्राइज को 30 लाख रुपये तक बढ़ा भी सकते हैं।

इनसे करना होगा मुकाबला

मेकर की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को इंडिया में Mahindra XEV 9S, Kia Carens Clavis के साथ मुकाबला करना होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular