HomeAutomobilesToyota Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर, MG Majestor और VW Tayron बदल...

Toyota Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर, MG Majestor और VW Tayron बदल देंगी D Segment SUV मार्केट का गेम

Toyota Fortuner की मुश्किलें बढ़ाने इंडियन मार्केट में अब जल्‍द ही 2 नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। MG Majestor से लेकर Volkswagen Tayron को कब लॉन्‍च किया जाने वाला है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Fortuner अब तक D Segment एसयूवी के तौर पर बाजार में काफी सालों से धमाल मचा रही है। लेकिन अब इसकी मुश्किलें बढ़ाने जल्‍द ही 2 नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। MG Majestor से लेकर Volkswagen Tayron को कब लॉन्‍च किया जाने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही हैं 2 D Segment SUVs

इंडिया में 2 नई डी सेगमेंट की एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिनसे अब Toyota Fortuner को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

MG Majestor

एमजी मेजेस्‍टर एसयूवी को इंडिया में लॉन्‍च किया जाने वाला है। मेकर ने इस एसयूवी को लॉन्‍च करने की डेट 12 February 2026 कंफर्म कर दी है। वैसे तो इस एसयूवी को D+ Segment में लॉन्‍च किया जाएगा। लेकिन इसको असल में चुनौती Toyota Fortuner से ही मिलेगी। इसमें कई शानदार फीचर्स भी मिलेंगे और इसका बल्‍की डिजाइन भी सबकी मुश्‍किलें बढ़ाने वाला है। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो इसे काफी ताकतवर एसयूवी बना देगा। साथ में पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Volkswagen Tayron 

फॉक्‍सवैगन भी टेरॉन एसयूवी को इंडिया में लॉन्‍च करने के लिए कमर कस चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में लॉन्‍च करने की डेट तो नहीं बताई है, लेकिन यह बता दिया है कि इसे March 2026 तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा। बाकी और यूरोपियन मेकर्स की तरह फॉक्‍सवैगन भी अपनी इस एसयूवी को अच्‍छी बिल्‍ड क्‍वालिटी के साथ ही सेफ्टी के शानदार फीचर्स देगी। इसमें भी 2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो टर्बो के साथ शानदार पावर जेनरेट करेगा। मेकर इसमें भी कई ऐसे फीचर्स दे सकती है जो टोयोटा की एसयूवी में नहीं मिलते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular