HomeAutomobilesToyota Hyryder EV की आई पहली झलक? कंपनी ने फिक्स की लॉन्चिंग...

Toyota Hyryder EV की आई पहली झलक? कंपनी ने फिक्स की लॉन्चिंग डेट, सनरूफ और ADAS के साथ मचेगा असली गदर

Toyota Urban Cruiser Hyryder EV को इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर ने इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। किस डेट को इस Electric SUV को लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Urban Cruiser Hyryder EV को भी अब इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर ने इस एसयूवी के लॉन्‍च को कंफर्म भी दिया है और इसके लिए तारीख भी तय कर दी है। किस डेट को इस Electric SUV को लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होने वाली है Toyota Urban Cruiser Hyryder EV

टोयोटा भी अब इंडियन मार्केट में अपनी पहली Electric SUV को लॉन्‍च करने वाली है। लॉन्‍च को भी मेकर ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कंफर्म कर दिया है।

वेबसाइट पर लगाया पोस्टर

मेकर ने इस एसयूवी के लॉन्‍च को कंफर्म करने के साथ ही इसका पोस्‍टर भी अपनी वेबसाइट पर लगाया है। लेकिन इसमें सिर्फ Coming Soon ही लिखा हुआ है। इसके पीछे एक एसयूवी के फ्रंट लुक को दिखाया गया है। जिसमें काफी पतले LED डीआरएल दिए गए हैं।

क्‍या eVitara का Toyota वर्जन होगी?

टोयोटा ने जैसे ही नई एसयूवी के लॉन्‍च को लेकर वेबसाइट पर फोटो शेयर की है। उसके बाद से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Maruti Suzuki eVitara से मिलती जुलती एसयूवी होगी। जिसमें बैटरी से लेकर फीचर तक मारुति की ई विटारा से मिलते हुए हो सकते हैं।

मिलेगी 543 KM रेंज

मारुति अपनी ई विटारा को 543 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्‍च करने वाली है और अगर टोयोटा भी उसी एसयूवी को री-बैज्‍ड वर्जन के साथ लॉन्‍च करेगी तो यह भी कंफर्म है कि टोयोटा की पहली ईवी में भी वैसी ही बैटरी और रेंज मिलेगी।

फीचर्स भी होंगे सेम

मारुति ई विटारा की तरह ही टोयोटा की हाइराइडर ईवी में भी फीचर्स मिलेंगे। इसमें भी LED लाइट्स के अलावा पैनोरमिक सनरूफ, स्‍लाइडिंग और रिक्‍लाइनिंग रियर सीट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, Level-2 ADAS के साथ और भी बहुत कुछ दिया जाएगा।

लॉन्‍च डेट कंफर्म

टोयोटा ने इस एसयूवी को लॉन्‍च करने के लिए 20 January 2026 का दिन चुना है। इस दिन मेकर इंडिया में अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी लॉन्‍च कर देगी।

क्‍या होगी Price

वैसे तो लॉन्‍च के टाइम ही इसकी प्राइज को रिवील किया जाएगा। लेकिन माना जा सकता है कि इस एसयूवी को इंडिया में 17 से 18 लाख रुपये की र्स्‍टाटिंग एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular