TVS ARE GP COMPLETES FIRST INTERNATIONAL SEASON: TVS ने अपने पहले एआरई जीपी अंतरराष्ट्रीय का समापन किया जिसे 4 देशों में आयोजित किया गया था। इसमें 1100 राइजर्स ने भाग लिया।
टीवीएस ने अपने अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी इंटरनेशन 2025-26 के पहले अंतरराष्ट्रीय सत्र का समापन कर दिया है। जून 2025 से मार्च 2026 तक के बीच ये सत्र आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ें:- Tata ला रही है अपनी सबसे ‘पावरफुल’ Electric SUV Safari EV, साल के आखिर तक हो सकती है Launch

इस सत्र में भारतस मैक्सिको, कोलंबिया और नेपाल शामिल थे। इसमें 20 से अधिक शहरों के 1100 से ज्यादा प्रतिबागियों ने भाग लिया।
इस सत्र का समापन चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में हुआ। यहां 60 फाइनलिस्टों ने 45 मीडिया राइडर्स और 500 से अधिक दर्शकों के सामने प्रतिस्पर्धा की।
आपको बताते चलें कि टीवीएस एआरई जीपी प्लेटफॉर्म को अपाचे मालिकों को ट्रैक राइडिंग और प्रतिस्पर्धी रेसिंग का व्यवस्थित परिचय देने के लिए डिजाइन किया गया है।

कौन-कौन सी बाइकें हुईं शामिल?
इस आयोजन में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160, आरटीआर 180, अपाचे 200 और अपाचे 310 के मालिकों के लिए कई ग्राहक श्रेणियां शामिल थीं
ये भी पढ़ें:- ग्राहकों के लिए खुशखबरी: Maruti Suzuki का सर्विस नेटवर्क तेजी से बढ़ा, FY 2025-26 में 502 सर्विस सेंटर लॉन्च
क्या बोले विमल सुंबली?
इस आयोजन को लेकर टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस के प्रमुख विमल सुंबली ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ‘पहले वैश्विक सीजन का सफर समापन ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित और सुव्यवस्थित रेसिंग इकोसिस्टम बनाने पर कंपनी के दीर्घकालिक फोकस को दर्शाता है। भारत से बाहर विस्तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भविष्य की मोटरस्पोर्ट प्रतिभाओं को पोषित करने के टीवीएस रेसिंग के विजन के अनुरूप है।’

