HomeAutomobilesUltraviolette X47 की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कितनी है इसकी दमदार रेंज,...

Ultraviolette X47 की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कितनी है इसकी दमदार रेंज, क्या है प्राइज और क्या हैं इसके खास फीचर्स?

Ultraviolette X 47: स्‍टार्टअप अल्‍ट्रावायलेट ने पिछले महीने लॉन्‍च की गई इलेक्‍ट्रिक बाइक X47 की‍ डिलीवरी शुरू कर दी है। इसमें कैसे फीचर्स हैं। कितनी प्राइज है। रिपोर्ट पढ़ें।

Ultraviolette X 47: इंडियन मार्केट में बेंगलुरु की स्‍टार्टअप अल्‍ट्रावायलेट ने एडवेंचर सेगमेंट की नई इलेक्‍ट्रिक बाइक X47 की‍ डिलीवरी शुरू कर दी है। इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं, कितनी रेंज मिलती है। इस बाइक की क्‍या प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

शुरू हुई डिलीवरी

अल्‍ट्रावायलेट ने अपनी सबसे नई एडवेंचर इलेक्‍ट्रिक बाइक Ultraviolette X 47 की डिलीवरी को शुरू कर दिया है। मेकर ने सितंबर में ही इसे लॉन्‍च किया था।

हैं शानदार फीचर्स

अल्‍ट्रावायलेट इस इलेक्‍ट्रिक बाइक को कई शानदार फीचर्स (Ultraviolette X47 features) के साथ ऑफर करती है। इसमें रडार बेस ADAS सिस्‍टम को दिया है जो इंडिया में किसी भी बाइक में पहली बार है। इस सिस्‍टम को मेकर हाइपरसेंस रडार टेक्‍नोलॉजी बता रही है। जिसे इसके सभी वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इस बाइक में सर्ज प्रोटेक्‍शन, ईएमआई और ईएसपी प्रोटेक्‍शन, शॉ‍र्ट सर्किट और रिवर्स पोलेरिटी प्रोटेक्‍शन, अर्थ लीकेज प्रोटेक्‍शन, 1.6 किलोवाट का ऑन बोर्ड चार्जर, एलईडी लाइट्स, फ्रंट और रियर में कैमरा, 120 डिग्री वाइड एंगल कैमरा व्‍यू, पार्क असिस्‍ट, ड्यूल स्‍क्रीन सेटअप को दिया है।

मिलेगी 323 की रेंज

अल्‍ट्रावायलेट की इस बाइक को 323 किलोमीटर की IDC रेंज (Ultraviolette X47 range) मिलेगी। जो एशिया में किसी भी 2 व्‍हीलर में सबसे ज्‍यादा होगी। साथ में 8 लाख या 8 साल की वारंटी भी मिल रही है। इसमें लगी मोटर से इसे 40 हॉर्स पावर और 610 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इससे इस बाइक को 2.7 सेकेंड में ही 0-60 और 8.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कितनी है रनिंग कॉस्‍ट

अल्‍ट्रावायलेट ने बताया है कि नई बाइक X47 को सिर्फ 100 रुपये में 300 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जबकि किसी 350 सीसी की बाइक को 100 रुपये में सिर्फ 30 किलोमीटर के आस पास ही चलाया जा सकता है।

कितनी है प्राइज

मेकर ने इस इलेक्‍ट्रिक बाइक को इंडियन मार्केट में 2.74 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। लेकिन पहले 1 हजार कस्‍टमर्स को यह बाइक 2.49 लाख रुपये में मिलेगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी भी अक्‍टूबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular