HomeAutomobilesPetrol Pump का बड़ा कारनामा, तेल की जगह भर दिया पानी; थमीं...

Petrol Pump का बड़ा कारनामा, तेल की जगह भर दिया पानी; थमीं गाड़ियां तो मैनेजर को बुलाने पड़े मैकेनिक

Petrol Pump पर लोग पूरे पैसे देकर पेट्रोल भरवाते हैं, लेकिन इंडिया में इस जगह पर लोगों को ऐसा करना महंगा पड़ गया। पंप कर्मचारियों ने तेल की जगह पानी भर दिया। फिर क्‍या हुआ, रिपोर्ट में पढ़ें।

Petrol Pump पर लोग अपनी कार-बाइक में तेल भरवाने जाते हैं तो उनको भरोसा होता है कि जितने पैसे देकर वह तेल भरवा रहे हैं, वहां उनको भरोसे के साथ शुद्ध तेल मिलेगा। लेकिन इंडिया में एक जगह पर इसी भरोसा को तोड़ते हुए पंप कर्मचारियों ने ऐसा काम किया, जिसके बाद वह पंप सुर्खियों में आ गया। ऐसा क्‍या हुआ, किस शहर में हुआ। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सुर्खियों में आया Petrol Pump

हाल में ही उत्‍तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक पेट्रोल पंप काफी सुर्खियों में है। कारण है तेल की जगह पानी भरना। ग्रेटर नोएडा के एक पेट्रोल पंप पर आने वाली कारों-स्‍कूटर और मोटरसाइकिल में पेट्रोल-डीजल की जगह पानी भरा जा रहा था।

खराब हुए वाहन

पेट्रोल की जगह टैंक में पानी भरने की वजह से करीब 10 वाहन खराब हो गए। जिसके बाद लोग वापस पेट्रोल पंप पर आए और वहां जमकर हंगामा किया। पेट्रोल भरवाने के बाद जब कार- बाइक कुछ दूर चले तभी वह बंद पड़ गए। इसके बाद लोग पेट्रोल पंप वापस आए और मैनेजर को शिकायत की। एक के बाद एक लोगों के आने की वजह से सभी साथ हो गए और फिर जब मिलावट का खेल समझ आया तो वाहनों को चेक करवाया गया।

टैंक में मिला पानी

खराब हुए वाहनों को चेक करवाने के लिए लोगों ने जब मैनेजर और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर जोर बनाया, तो उन्‍होंने मैकेनिक बुलाए। इसके बाद वाहनों को चेक किया गया, जिसमें पेट्रोल टैंक में पेट्रोल की जगह पानी मिला।

लोगों ने किया हंगामा

जैसे ही लोगों को इस बात का पता चला, वैसे ही उन्‍होंने पंप पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को कंट्रोल किया गया। जिसके बाद लोगों ने अपनी गाड़ी को ठीक करवाने की मांग की और पर पेट्रोल पंप भी सहमत हो गया।

क्‍या दिया कारण

पेट्रोल पंप की ओर से बताया गया कि कुछ टाइम पहले ही पेट्रोल से भरा टैंकर आया था, उस दौरान टैंकर को बैक करवाते हुए कुछ पानी के पाइप टूट गए थे और हाल में हुई बारिश से पाइपों में पानी भर गया। इसके कारण करीब 12 हजार लीटर फ्यूल भी खराब हो गया है। हालांकि अब जिले की संबंधित टीम भी इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular