HomeAutomobilesYamaha R3 और MT03 हुई बंद, अब आ रही है Yamaha R2,...

Yamaha R3 और MT03 हुई बंद, अब आ रही है Yamaha R2, जान लें कब होगी लॉन्‍च

Yamaha R3 और MT03 को इंडिया में डिस्‍कंटीन्‍यू कर दिया है। लेकिन मेकर जल्‍द ही Yamaha R2 को लॉन्‍च कर सकती है। इस बाइक की क्‍या डिटेल सामने आई है। रिपोर्ट पढ़ें।

Yamaha R3 और MT03 को इंडियन मार्केट में बंद कर दिया है, लेकिन मेकर जल्‍द ही Yamaha R2 के साथ धमाल मचाने की तैयारी में जुट चुकी है। इस बाइक को लेकर क्‍या नई अपडेट सामने आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Yamaha R3 और MT03 हुई Discontinue

यामाहा ने इंडियन मार्केट में R3 और MT03 को डिस्‍कंटीन्‍यू कर दिया है। मेकर ने ऐसा इसलिए किया है क्‍योंकि इन बाइक्‍स की सेल्‍स में महीने दर महीने कमी आ रही थी। वहीं दूसरी तरफ इन बाइक्‍स की प्राइज भी बाकी दूसरी बाइक्‍स के मुकाबले थोड़ी ज्‍यादा थी।

अब आएगी Yamaha R2

300 सीसी सेगमेंट में नेकेड और फेयरिंग बाइक्‍स को बंद करने का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि मेकर अब 200 सीसी सेगमेंट में नई बाइक Yamaha R2 को भी इंडियन मार्केट में ला सकती है।

Trademark हुआ नाम

Yamaha R2 के लॉन्‍च से पहले की प्रोसेस में अब इस बाइक का नाम इंडिया में ट्रेडमार्क हो गया है। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि अब 2026 में इस बाइक को इंडियन मार्केट में कभी भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

R15 का क्‍या होगा?

मेकर भले ही 200 सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्‍च कर सकती है। लेकिन इसका असर 150 सीसी सेगमेंट में आने वाली फेयर्ड बाइक Yamaha R15 पर भी हो सकता है। पर अभी यह बात साफ नहीं है कि क्‍या R2 के आने के बाद भी R15 को बेचा जाएगा या फिर उसे भी हटाया जा सकता है।

इनसे मिलेगी चुनौती

मेकर भले ही 200 सीसी सेगमेंट में नई बाइक ला रही है। लेकिन उसकी राह अभी ज्‍यादा आसान नहीं होगी। इंडिया में इसकाे KTM RC200, Bajaj Pulsar 200, TVS Apache से कड़ी चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular