HomeAutomobilesMahindra Bolero Classic finance: 14700 की Down Payment पर लाएं महिंद्रा की...

Mahindra Bolero Classic finance: 14700 की Down Payment पर लाएं महिंद्रा की दमदार एसयूवी, ये रहा EMI का प्‍लान

Mahindra Bolero Classic finance: महिंद्रा बोलेरो के बेस वेरिएंट को 20 पर्सेंट की Down Payment देकर खरीदा जा सकता है। इसके बाद बचे हुए अमाउंट का Car Loan लेकर डिलीवरी ली जा सकती है। जिसके बाद कितनी EMI हर महीने जाएगी, आइए इसकी पूरी डिटेल जान लेते हैं।

ऑटोमोबाइल न्‍यूज डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया की सबसे पसंदीदा रूरल एसयूवी कही जाने वाली Mahindra Bolero Classic की हजारों यूनिट्स को हर महीने खरीदा जाता है। दिल्‍ली में इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को 11.25 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यहां हम इसके फाइनेंस प्‍लान (Car loan details) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Mahindra Bolero Classic खरीदने के लिए कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट?

इंडिया में किसी भी गाड़ी को खरीदने के लिए कम से कम 20 पर्सेंट डाउन पेमेंट देनी जरूरी होती है। इसके बाद ही गाड़ी को फाइनेंस करने के लिए बैंक या अन्‍य कंपनियों की ओर से Car loan के फाइल प्रोसेस को शुरू किया जाता है। लेकिन कई बार लोग थोड़ी कम या ज्‍यादा पेमेंट भी कर देते हैं, जिसके बाद कार को अपने मुताबिक डाउन पेमेंट करने के बाद भी खरीदा जा सकता है। Mahindra Bolero के बेस वेरिएंट को भी खरीदने के लिए दो लाख रुपये तक की डाउन पेमेंट की जा सकती है।

₹14,700 की EMI पर SUV खरीदने का पूरा प्लान

Mahindra Bolero Classic के बेस वेरिएंट B4 को खरीदकर घर लाने के लिए दो लाख रुपये बतौर डाउन पेमेंट दिए जाते हैं तो इसके बाद SUV की ऑन रोड कीमत में बचे हुए 9.25 लाख रुपये को फाइनेंस करवाया जा सकता है। 11.25 लाख रुपये में करीब 90 हजार रुपये आरटीओ और करीब 55 हजार रुपये की इंश्‍योरेंस भी शामिल है। अब सात साल के लिए इस कीमत को फाइनेंस करवाने पर अगर 8.7 की दर से इंंटरेस्‍ट लगता है तो फिर हर महीने EMI के तौर पर 14,700 रुपये (Mahindra Bolero Classic EMI) देने होंगे।

क्यों Mahindra Bolero Classic बनी देश की सबसे पसंदीदा SUV?

Mahindra Bolero Classic को एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। लगातार कई सालों से महिंद्रा इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में लाती है। कम मेंटेनेंस और डीजल इंजन के साथ दमदार पावर और रोड प्रेजेंस जैसे कई कारणों से इसे इंडिया की पसंदीदा SUV में से एक बनाता है। इस एसयूवी को खासतौर पर रूरल इंडिया में काफी पसंद किया जाता है।

Mahindra Bolero Classic के फीचर्स की जानकारी

महिंंद्रा बोलेरो क्‍लासिक में दमदार डीजल इंजन के साथ माइक्रो हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी, ड्यूल एयरबैग, सात सीटों के साथ केबिन, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी म्‍यूजिक सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर फीचर्स मिलते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments