Mukesh Ambani Right Hand: इंडिया में ही नहीं दुनिया में Reliance Group को सिर्फ नाम से कौन नहीं जानता। इस ग्रुप में Mukesh Ambani मौजूदा समय में सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। लेकिन उनके बाद दूसरा सबसे ताकतवर इंसान कौन है। जिसे खुद मुकेश अंबानी 1500 करोड़ रुपये का लग्जरी घर तोहफे में दे चुके हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कौन है दूसरा सबसे ताकतवर इंसान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप का सबसे प्रमुख चेहरा (Reliance top executive) हैं। लेकिन रिलायंस की सबसे बड़ी डील्स में एक और इंसान भी है जो बेहद अहम भूमिका (Reliance Power Player) अदा करता है। वह इंसान कोई और नहीं बल्कि मनोज मोदी हैं। मनोज मोदी, जिनको शॉर्ट में MM के नाम से भी पहचाना जाता है। वह रिलायंस में ऐसे दूसरे व्यक्ति हैं जो सबसे ज्यादा ताकतवर हैं।
कौन हैं मनोज मोदी
मनोज मोदी मुकेश अंबानी के सबसे पुराने दोस्तों में से एक हैं। मनोज और मुकेश अंबानी एक साथ मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में पढ़ते थे। दोनों ने वहां से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की थी और तब से दोनों एक साथ हैं। मनोज एक गुजराती परिवार से आते हैं और वह अपने जीवन को ज्यादा लाइम लाइट में लाना पसंद नहीं करते।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: मोदी सरकार कब जारी कर सकती है 21वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान