HomeTechnologyTikTok App Return: क्या भारत में वापस आ रहा है TikTok एप?...

TikTok App Return: क्या भारत में वापस आ रहा है TikTok एप? अफवाहों के बीच यहां जानें क्या है सच्चाई

TikTok App Kya India Mein Start Ho Rha Hai: क्या TikTok एप फिर से भारत में वापसी कर रहा है? क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर इसकी वापसी की खबरें चल रही हैं।

TikTok App: आप भले ही आजकल रील के लिए इंस्टाग्राम या अन्य किसी एप का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक भारत में TikTok का बोलबाला था ये शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं।

ये भी पढ़ें:- Fraud Alert: सावधान! एक छोटी सी गलती और आपके बैंक अकाउंट से निकल जाएगी जीवन भर की कमाई

वहीं, अब एक बार फिर से इन दिनों सोशल मीडिया पर TikTok को लेकर कई खबरें चर्चा में हैं। जहां पर इस एप के भारत में वापसी करने के बारे में चर्चा तेज है, तो क्या सच में भारत में TikTok फिर से शुरू होने वाला है?

पहले जान लीजिए बंद कब हुआ था TikTok

दरअसल, भारत सरकार ने साल 2020 में TikTok एप को बंद कर दिया था। उस वक्त इस TikTok एप को बंद करने के पीछे सुरक्षा कारणओं का हवाला दिया था। उस वक्त TikTok के अलावा कई चीनी एप्स को भारत में बैन किया गया था।

क्या हट गया है TikTok से बैन?

अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि TikTok एप फिर से भारत में शुरू होने वाला है, तो जान लीजिए ऐसा फिलहाल कुछ नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये साफ किया गया है कि सरकारी सूत्रों का कहना है कि TikTok एप पर बैन जारी है।

ये भी पढ़ें:- iPhone 17 Series Launch: जानें किस तारीख को लॉन्च हो सकती है iPhone 17 Series, कंपनी की इस गलती से लीक हो गई डेट

वहीं, अगर आप गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर पर TikTok एप सर्च करके खोजेंगे, तो ये एप यहां नहीं मिलेगी। ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि TikTok एप भारत में वापस आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular